✕

होम / यूटिलिटी / वित्‍त मंत्री ने लोकसभा में बताया अडानी की कंपनियों में LIC  का है कितना पैसा ?  

वित्‍त मंत्री ने लोकसभा में बताया अडानी की कंपनियों में LIC  का है कितना पैसा ?  

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी की फर्मों में LIC का निवेश जांच के दायरे में आ गया है.  क्‍योंकि रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी फर्मों के सूचीबद्ध शेयरों में 50% से अधिक की गिरावट आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जब से हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई है और अडानी के शेयरों में गिरावट हो रही है तब से लगातार विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है. विपक्ष का आरोप है कि अडानी की फर्मों को हुए नुकसान में एलआईसी के निवेश को भी खतरा पैदा हो गया है. सोमवार को संसद के पहले दिन वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बताया कि मौजूदा समय में एलआईसी कितने नुकसान में है. वित्‍त मंत्री ने कहा कि दिसंबर 2022 में ये बकाया 6,347 करोड़ रुपये था जो 5 मार्च, 2023 को 6,183 करोड़ रुपये हो गया है. 


LIC ने सरकार को दी जानकारी 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा को बताया कि  भारतीय जीवन बीमा निगम ने सरकार को जानकारी दी है कि 31 दिसंबर, 2022 और 5 मार्च, 2023 तक अडानी समूह की फर्मों के लिए उसका ऋण जोखिम कितना रह गया है. दिसंबर में ये 6,347 करोड़ रुपये था जबकि 5 मार्च को ये 164 करोड़ घटकर 6,183 करोड़ रुपये हो गया है. वित्‍त मंत्री ने एक लिखित उत्तर में कहा‍ कि अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड में एलआईसी का बकाया ऋण 31 दिसंबर, 2022 को 5,553 करोड़ रुपये के मुकाबले 5 मार्च, 2023 तक 5,388.6 करोड़ रुपये रह गया है. सरकार ने शनिवार को एलआईसी के चेयरमैन एम आर कुमार का कार्यकाल नहीं बढ़ाने का फैसला किया. वित्‍त मंत्री ने ये भी कहा कि पांच सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों ने जानकारी दी है कि इन कंपनियों के पास अडानी फर्मों के लिए कोई ऋण/क्रेडिट जोखिम नहीं है.


50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के कारण शुरू हुई जांच 
अडानी फर्मों में एलआईसी का निवेश तब से गहन जांच के दायरे में आया है जब से इस समूह के सूचीबद्ध शेयरों में 50% से अधिक की गिरावट आई है, क्योंकि अमेरिकी लघु विक्रेता हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा इसके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे.  मंत्री ने इस सवाल का भी जवाब दिया कि विभिन्न बैंकों ने अडानी समूह फर्मों को ऋण/क्रेडिट जोखिम की वसूली में शामिल जोखिमों का आकलन किया है. उन्‍होंने जवाब देते हुए कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने जानकारी दी है कि वो किसी भी कंपनी का लोन तभी मान्‍य करते हैं जब प्रोजेक्‍ट वॉयबिलिटी, संभावित कैश प्रवाह, रिस्‍क फैक्‍टर और पर्याप्त सुरक्षा की उपलब्धता और ऋणों की चुकौती की उपलब्धता का आकलन किया जाता है , न कि परियोजना द्वारा उत्पन्न रेवेन्‍यू द्वारा सुनिश्चित किया जाता है. 


विपक्ष लंबे समय से मांग रहा है सरकार से ब्‍यौरा 
जब से अडानी फर्मो को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई है तब से लगातार विपक्ष सरकार पर हमलावर है. वो लगातार सरकार से एलआईसी और दूसरे बैंकों के निवेश की जानकारी मांग रहा है. हालांकि सरकार ने इससे पहले भी ये जानकारी दी है लेकिन अब वित्‍त मंत्री ने अगर ये लोकसभा में कहा है तो उसके बाद उम्‍मीद की जानी चाहिए कि ये विवाद थम जाएगा. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

38 minutes ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

2 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

3 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

4 hours ago