✕

होम / यूटिलिटी / 24 फरवरी को आएगी किसान निधि की 19वीं किस्त, पहले करें ये काम, तभी मिलेंगे पैसे

24 फरवरी को आएगी किसान निधि की 19वीं किस्त, पहले करें ये काम, तभी मिलेंगे पैसे

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 18 किस्‍तें अब तक किसानों को मिल चुकी है. अब 19वीं किस्‍त प्रधानमंत्री जारी करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि की 19वीं किस्‍त का इंतजार कर रहे अन्‍नदाताओं के लिए अच्‍छी खबर है. चार दिन बाद उनके खातों में 19वीं किस्‍त के 2000 रुपये आ जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से इस योजना के पैसे किसानों के खाते में डालेंगे. पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है. पिछली बार 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वाशिम से प्रधानमंत्री जारी की गई थी. तब 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 20,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे.

केवाईसी है अनिवार्य

प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि पाने वाले लाभार्थी किसानों के लिए ई-केवाईसी कराना सरकार ने अनिवार्य कर दिया है. पीएम किसान वेबसाइट की मदद से किसान घर बैठे अपने स्‍मार्टफोन ई-केवाईसी कर सकते हैं. इसके लिए आपको पीएम किसान वेबसाइट http://pmkisan.gov.in पर जाना होगा. यहां फार्मर कॉर्नर लिखा नजर आएगा. इसके नीचे ई-केवाई का ऑप्‍शन दिखेगा. इस पर क्लिक करें. फिर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा. ऐसा करने पर आपके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा. इस ओटीपी को निर्धारित जगह पर भरते ही आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

ऐसे देखें लाभार्थियों की लिस्‍ट

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट (PM Kisan Beneficiary List) ऑनलाइन उपलब्‍ध है. इसलिए किसान यह आसानी से जांच सकते हैं कि उन्‍हें प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि की 19वीं किस्‍त मिलेगी या नहीं. आइये, लाभार्थी सूची जांचने की प्रक्रिया जानते हैं..

• प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.
• farmer corner पर क्लिक करें.
• नया पेज ओपन होगा.
• यहां beneficiary list ऑप्शन को सेलेक्‍ट करें.
• एक फॉर्म खुलेगा. इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें.
• सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें.
• ऐसा करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी.
• लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना किसानों के हित में चलाई जा रही एक महत्‍वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है. पीएम किसान योजना 1 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है. तीन किस्‍तों में 2-2 हजार रुपये किसानों के बैंक खातों में डाले जाते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 day ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

14-September-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

2 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

1 minute ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

3 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

3 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

7 hours ago