✕

होम / यूटिलिटी / इस दशहरे लीजिए प्रण, निवेश करने में नहीं करेंगे ये 10 गलतियां

इस दशहरे लीजिए प्रण, निवेश करने में नहीं करेंगे ये 10 गलतियां

आज दशहरे का त्योहार है. इस दिन भगवान श्रीराम ने 10 सिर वाले रावण को मारा था. ऐसी 10 गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक इंसान निवेश करने से पहले करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः आज दशहरे का त्योहार है. इस दिन भगवान श्रीराम ने 10 सिर वाले रावण को मारा था. रावण बुराई का प्रतीक है और श्रीराम अच्छाई के. आज के दौर में किसी तरह का निवेश करने पर भी अक्सर लोग कई तरह की गलतियां कर बैठते हैं. हालांकि हम आपको ऐसी 10 गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक इंसान निवेश करने से पहले करता है. इन 10 गलतियों को सुधार के कोई भी व्यक्ति सही से निवेश कर सकता है. 

1. निवेश करने से पहले बीमा करें

बीमा एक महत्वपूर्ण चीज है, क्योंकि यह आपको वित्तीय कठिनाइयों और मुश्किल समय में मदद करता है. स्वास्थ्य बीमा या फिर टर्म लाइफ इंश्योरेंस जैसी पॉलिसी आपको और आपके परिवार के सदस्यों को आश्वासन और लाभ प्रदान करती हैं. 

2. निवेश करने से पहले करें प्लानिंग

किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उसकी प्लानिंग करना जरूरी होता है. कई बार लोग बिना सोचे-समझे किसी स्कीम या प्रॉपर्टी में निवेश कर देते हैं जो भविष्य में उनके लिए भारी पड़ जाती है. ऐसे में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से फ्यूचर में उसके उपयोग के बारे में सोच लेंगे तो निवेश किसी गलत साबित नहीं होगा. 

3. शेयर्स से कभी न करें प्यार

स्टॉक मार्केट में निवेश करने पर शेयरो का पोर्टफोलियो बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमें न कंपनी से और न ही उसके शेयरों से प्यार है. केवल आपने प्रॉफिट के लिए निवेश किया है, ये ही सोचकर व्यवहार करना होगा. अगर कोई शेयर लाभ न दें और लगातार गिरावट की ओर अग्रसर हो तो फिर उसको तुरंत पोर्टफोलियो से हटा दें. 

4. बाजार के उतार-चढ़ाव पर न करें ज्यादा रिएक्ट

शेयर बाजार में गिरावट और बढ़त का दौर आए दिन बना रहता है. बाजार के मामलों पर ज्यादा रिएक्ट नहीं करना चाहिए, क्योंकि बाजार अगर आज डूबा है तो कल फिर से खड़ा हो सकता है. इसलिए निवेश में लॉन्ग टर्म का गोल लेकर के चलेंगे तो बेहतर रहेगा. 

5. दूसरों ने कितना लाभ कमाया, इससे बचे

हो सकता है कि आपके दोस्त या परिवार के किसी सदस्य ने भी उन्हीं शेयरों में निवेश किया हो जिनमें आपने किया है, या फिर आप भी उन्हीं शेयरों में निवेश करने का सोच रहे हैं जिनमें दोस्त या परिवार के सदस्य ने किया है. ऐसा करने से पहले सोच लें नहीं तो नुकसान भी हो सकता है. 

6. थोड़े समय में नहीं कमा सकते हैं पैसा

बिग बुल राकेश झुनझुनवाला को भी पहले लखपति से करोड़पति और करोड़पति से अरबपति बनने में समय लगा था. इसलिए जल्दी पैसा कमाने का ख्याल निकाल कर निवेश करें. जल्दी पैसा बनाने के चक्कर में आप कंगाल भी हो सकते हैं. 

7. शेयर की कीमत से परेशान

किसी भी शेयर की कीमत लंबे समय तक घट और बढ़ सकती है. ऐसे में उसको तुरंत बेच देना या लंबे समय तक रखे रहना समझदारी नहीं होती है. यह भ्रमित मानसिकता अराजकता की ओर ले जाती है. इसलिए इस तरह की सोच से भी बचें.

8. म्यूचुअल फंड में निवेश का अलोकेशन नहीं करना

कोई भी व्यक्ति जब निवेश का पोर्टफोलियो बनाता है तो फिर कई सारी चीजों में अपना असेट अलोकेशन करना होता है. इक्विटी, लोन, गोल्ड, बॉन्ड और स्टॉक में निवेश का पोर्टफोलियो बनाना चाहिए. 

9. बचत करने के बाद करें खर्च

वारेन बफे के अनुसार खर्च करने के बाद जो बचे उसे न बचाएं  बल्कि बचत करने के बाद जो बचे उसे खर्च करें. बजट तैयार करके खर्च को सीमित करना चाहिए, जिससे बचत और निवेश पर ध्यान देना चाहिए. 

10. बाजार को दें समय देने की कोशिश

निवेश करने से पहले शेयर बाजार को समझने के लिए समय देने की कोशिश करें. जब आप बाजार को समझेंगे तो अंतर्ज्ञान, पूर्वाग्रह और नुकसान होने का डर छूमंतर हो जाता है. 

VIDEO: 5 जी से घर बैठे देखिये कैसे देखें ताजमहल, बता रहे है अजय कौरव

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

14 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

17 hours ago