✕

होम / यूटिलिटी / SBI अकाउंट होल्डर्स के लिए सबसे जरूरी खबर, यह सर्विस हुई FREE

SBI अकाउंट होल्डर्स के लिए सबसे जरूरी खबर, यह सर्विस हुई FREE

बैंक ने ग्राहकों को ट्वीट के जरिए यह जानकारी भी दी है कि अब कस्टमर्स बिना किसी Fee के इन सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि आपका अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है तो आपके लिए एक राहतभरी खबर आई है. बैंक ने मोबाइल फंड ट्रांसफर पर लगने वाली SMS Fee पूरी तरह से खत्म कर दी है. यानी इसके लिए अब आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा. बैंक ने ट्वीट के जरिए ग्राहकों को यह बताया है कि वे अब USSD सेवाओं का उपयोग बिना किसी चार्ज के कर सकते हैं.

ग्राहकों को डायल करना है *99#
बैंक ने ग्राहकों को ट्वीट के जरिए यह जानकारी भी दी है कि अब कस्टमर्स बिना किसी Fee के पैसे भेज सकते हैं, अकाउंट बैलेंस जान सकते हैं, मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं और UPI पिन भी चेंज कर सकते हैं. इन सबके लिए ग्राहकों को सिर्फ *99# डायल करना होगा और ये सभी सुविधाएं बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के उनके लिए उपलब्ध हो जाएंगी.

सिर्फ फीचर फोन यूजर्स के लिए है यह सुविधा
आपको ये भी बता दें कि ये सुविधा सिर्फ फीचर फोन यूजर्स के लिए है. SBI ने ट्वीट में इस बात की भी जानकारी दी है. USSD सर्विस का उपयोग आमतौर पर अकाउंट बैलेंस जानने के लिए होता है. इसके अलावा इस सर्विस का उपयोग मोबाइल बैंकिंग लेनदेन में भी किया जाता है. इस सर्विस का उपयोग सिर्फ फीचर फोन में ही किया जा सकता है. एक डाटा के मुताबिक भारत में अभी 1 बिलियन मोबाइल फोन यूजर्स हैं, जिनमें 65 प्रतिशत लोग आज भी फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं.

 

बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट में वृद्धि
गौरतलब है कि हाल में ही SBI ने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट 70 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 13.45 फीसदी कर दिया है. पहले यह 12.75 फीसदी था. बैंक ने ये घोषणा अपनी वेबसाइट पर की है. इस घोषणा से BPLR से जुड़े लोन का भुगतान महंगा हो जाएगा. पिछली बार जून में इसे संशोधित किया गया था. बैंक ने आधार दर को समान आधार अंक बढ़ाकर 8.7 प्रतिशत कर दिया है, जो तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो गया.

बैंक तिमाही आधार पर करते हैं संशोधन
बैंक तिमाही आधार पर BPLR और आधार दर दोनों में संशोधन करता है. बेंचमार्क उधार दरों में वृद्धि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति बैठक से कुछ हफ्ते पहले हुई है, जिसमें मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए दरों में फिर से बढ़ोतरी की उम्मीद है.

बैंक की आधार दर क्या है? 
आधार दर वह न्यूनतम ब्याज दर है जिस पर कोई बैंक अपने उन ग्राहकों को उधार दे सकता है जिनके लोन अभी भी आधार दर व्यवस्था के अधीन हैं. नतीजतन, होम लोन जैसे फ्लोटिंग रेट लोन वाले इन पुराने कर्जदारों की कुल ब्याज दर बढ़ जाएगी, जिसके कारण वे या तो बढ़े हुए लोन की समान मासिक किस्तों (EMI) का भुगतान करेंगे या उनके लोन की अवधि बढ़ा दी जाएगी.

बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट क्या है?
आरबीआई के अनुसार, "बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) का मतलब आंतरिक बेंचमार्क दर है जिसका इस्तेमाल 30 जून, 2010 तक स्वीकृत अग्रिम लोन पर ब्याज दरों को निर्धारित करने के लिए किया जाता है."

VIDEO : भारत के इन 8 शहरों में 57 'Ghost Mall', क्या आप गए हैं इनमें कभी?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

16 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

17 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago