✕

होम / यूटिलिटी / Maha Kumbh जाने वाले यात्रियों के लिए खास Insurance Scheme, मात्र ₹59 में मिलेंगे कई लाभ

Maha Kumbh जाने वाले यात्रियों के लिए खास Insurance Scheme, मात्र ₹59 में मिलेंगे कई लाभ

59 रुपये वाले इस बीमा प्लान में यात्रियों को दुर्घटनाएं, मेडिकल इमरजेंसी, यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों और घटनाओं से निपटने के लिए कवर प्रदान किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महाकुंभ मेले जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में हर साल करोड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं. इन यात्राओं के दौरान जोखिम और अप्रत्याशित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अब फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe) ने एक खास इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान को “महाकुंभ मेला सुरक्षा” नाम दिया गया है. फोनपे ने इसे आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) के साथ साझेदारी में लॉन्च किया है. यह इंश्योरेंस महाकुंभ मेला में जाने वाले लोगों के लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है.

क्या है महाकुंभ मेला सुरक्षा प्लान?

महाकुंभ मेला सुरक्षा इंश्योरेंस प्लान को श्रद्धालुओं की जरूरतों और यात्रा के दौरान होने वाले संभावित जोखिमों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है. इस प्लान में 59 रुपये से लेकर 99 रुपये तक की कीमत में 50,000 रुपये तक का मेडिकल और अन्य कवरेज दिया गया है. यह प्लान दो कैटेगरी में उपलब्ध है.

•    पहला सिल्वर प्लान - बस और ट्रेन से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए.
•    दूसरा गोल्ड प्लान - फ्लाइट से यात्रा करने वाले भक्तों के लिए.

प्लान की वैधता

यह इंश्योरेंस प्लान 10 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक के लिए मान्य होगा. श्रद्धालु इसे 25 फरवरी 2025 तक फोनपे ऐप पर खरीद सकते हैं. यह योजना महाकुंभ मेले में यात्रा के दौरान होने वाले अलग-अलग जोखिमों जैसे मेडिकल इमरजेंसी, एक्सीडेंट, यात्रा रद्द होने, सामान खोने आदि पर कवरेज देगा. मेडिकल कवरेज की बात करें तो इसमें, बीमारी या चोट के कारण अस्पताल में भर्ती होने पर 50,000 रुपये तक का खर्च कवर किया जाएगा. पर्सनल एक्सीडेंट कवर के तहत अगर दुर्घटना के कारण मृत्यु या विकलांगता होती है, तो पॉलिसीधारक को 1 लाख रुपये तक का कवरेज मिलेगा.

इसके अलावा मेडिकल इमरजेंसी या प्राकृतिक आपदा के कारण यात्रा रद्द होने पर 5,000 रुपये तक का रीइंबर्समेंट किया जाएगा. वहीं, एयरपोर्ट पर चेक-इन बैगेज खोने पर 5,000 रुपये तक का कवरेज मिलेगा. हालांकि, यह लाभ केवल घरेलू फ्लाइट यात्रियों के लिए है. वहीं, पिछली फ्लाइट की देरी के कारण कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने पर टिकट की लागत में से 5,000 रुपये तक रीइंबर्स भी दिया जाएगा. अगर महाकुंभ यात्रा के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो, शव को घर तक लाने के लिए 10,000 रुपये तक का खर्च कवर किया जाएगा.

कैसे खरीदें यह प्लान?

•    महाकुंभ मेला सुरक्षा प्लान को फोनपे ऐप पर खरीदा जा सकता है.
•    अपने मोबाइल पर PhonePe ऐप खोलें.
•    होम स्क्रीन पर मौजूद बीमा सेक्शन पर जाएं.
•    नीचे स्क्रॉल करके ‘आओ चले महाकुंभ’ विकल्प पर क्लिक करें.
•    कवरेज और शर्तों को ध्यान से पढ़ें.
•    बस, ट्रेन या फ्लाइट से यात्रा के अनुसार प्लान का चयन करें.
•    आवश्यक जानकारी (जैसे नाम, ईमेल आईडी, परिवार के सदस्यों के नाम) भरें.
•    सभी विवरणों की जांच करें और पेमेंट पूरा करें.

इन शर्तों का रखें ध्यान

आपको बता दें, पहले से मौजूद बीमारियों को इस योजना में कवर नहीं किया जाएगा. इसके अलावा यह पॉलिसी 1 से 70 साल की उम्र के लोगों के लिए मान्य है. यात्रा की शुरुआत और समाप्ति की तारीखें 10 जनवरी से 28 फरवरी 2025 के बीच होनी चाहिए. ट्रेनिंग, प्रतियोगिताओं, प्रोफेशनल स्पोर्ट्स और एडवेंचर गतिविधियों के दौरान किसी भी दुर्घटना को कवर नहीं किया जाएगा. इस प्लान को खरीदने के बाद रद्द नहीं किया जा सकता.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

10 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

2 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

9 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

12 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

11 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

15 hours ago