✕

होम / यूटिलिटी / तो दिल्‍ली की दमघोटूं हवा के लिए जिम्‍मेदार हैं ये राज्‍य, सरकार ने जारी किया आंकड़ा

तो दिल्‍ली की दमघोटूं हवा के लिए जिम्‍मेदार हैं ये राज्‍य, सरकार ने जारी किया आंकड़ा

उन्होंने IMD के आंकड़ों के हवाले से कहा की 2021 के मुकाबले 2022 में पंजाब और राजस्थान में पराली जलाने की घटनाओं में बड़ी 160 प्रतिशत और पंजाब में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिल्ली-एनसीआर में फैले प्रदूषण को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आईएमडी के आंकड़ों के हवाले से कहा है की 21 के मुकाबले 22 में पंजाब और राजस्थान में पराली जलाने की घटनाओं में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने आंकड़ा जारी करते हुए कहा कि साल 2022 में पराली जलाने की घटनाएं साल 2021 के मुकाबले राजस्थान में 160 प्रतिशत और पंजाब में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि इन दो राज्यों की सरकारें प्रदूषण को लेकर पर्याप्त उपाय नहीं कर रही है.


क्या कहता है आईएमडी का डाटा

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आईएमडी के डाटा के हवाले से कहा की हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है. उन्होंने आकंड़ो के साथ बताया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 30 प्रतिशत और 38 प्रतिशत की कमी आई है. उन्होंने कहा की जबकि राजस्थान और पंजाब के आंकड़े बता रहे है की इन राज्यों में इजाफा हुआ है. जो अपने आप में बड़ी चिंता का विषय है. उन्होंने कहा की केंद्र सरकार ने पराली को न जलाया जाए उसके प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार ने 3138 करोड़ रुपए संबंधित राज्यों को दिए है. बावजूद उसके हालात बेहद खराब है.

पिछले साल के मुकाबले इस साल कितनी ज्यादा जली पराली

जितेंद्र सिंह आईएमडी विभाग के भी मंत्री है तो ऐसे में उन्होंने पराली जलाने वाले 4 राज्यों के पिछले साल और इस साल के आंकड़ों को भी जारी किया. उन्होंने बताया कि जितेन्‍द्र सिंह ने चार राज्‍यों का डाटा जारी करते हुए बताया कि पराली जलाने की घटनाएं पंजाब में 2021 में 13269 घटनाएं हुई जबकि 2022 में ये घटनाएं बढ़कर 16004 तक पहुंच गई. जिसका मतलब है इसमें 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह हरियाणा में 2021 में 2914 घटनाएं हुई जबकि 2022में ये घटनाएं 1995 हुई जो कि 30 प्रतिशत तक की कमी को दर्शाता है. यूपी में 2021 में 1060 घटनाएं हुई जो 2022 में 38 प्रतिशत कम होकर सिर्फ 768 रिकॉर्ड हुई. इसी तरह राजस्‍थान में अक्‍टूबर 2021 में 124 घटनाएं हुई जो बढ़कर 318 तक पहुंच गई. जो कि 160 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी को दिखाता है.


नवंबर में सबसे ज्‍यादा हुई पराली जलाने की घटनाएं

जितेन्‍द्र सिंह ने आईएमडी के डाटा के हवाले से कहा कि नवंबर के शुरूआती पांच दिनों में आगजनी की कई घटनाएं हुई है. ये घटनाएं पंजाब हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश में हुई हैं. उन्‍होंने आंकड़ा जारी करते हुए कहा कि पांच नवंबर को पंजाब में 2817, हरियाणा में 90, यूपी में 24, और राजस्‍थान में 91 घटनाएं हुई हैं.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

9 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago