✕

होम / यूटिलिटी / दिल्ली मेट्रो में बंद हुए स्मार्ट कार्ड! यात्रियों को दिए जा रहे है ये कार्ड, जानें क्या है DMRC की राय

दिल्ली मेट्रो में बंद हुए स्मार्ट कार्ड! यात्रियों को दिए जा रहे है ये कार्ड, जानें क्या है DMRC की राय

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों को यात्रा करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को अब किराए के भुगतान के लिए स्मार्ट कार्ड नहीं मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली मेट्रो के यात्री इन दिनों एक नई दिक्कत झेलने को मजबूर हैं. फेस्टिव सीजन के बीच में बार-बार आई तकनीकी खराबी के चलते वैसे ही यात्री परेशान हैं. अब मेट्रो स्टेशनों पर नया स्मार्ट कार्ड खरीदने वक्त भी यात्रियों को एक नई समस्या से दो चार होना पड़ रहा है. नया कार्ड खरीदने पहुंच रहे यात्रियों को मेट्रो के सामान्य स्मार्ट कार्ड की जगह अब जबरन RuPay आधारित नैशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) थमाया जा रहा है. इसे लेकर रोज यात्रियों की ढेरों शिकायतें सामने आ रही हैं.

नॉर्मल स्मार्ट और NCMC कार्ड में फर्क

एनसीएमसी कार्ड को नॉर्मल कार्ड की तरह टिकट वेंडिंग मशीन में रिचार्ज नहीं किया जा सकता है. इस कार्ड को रिचार्ज करने के लिए आपको एयरटेल थैंक्स ऐप की मदद लेनी होगी. इसकी पेमेंट भी एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए ही की जा सकती है. आप यूपीआई पेमेंट को सपोर्ट करने वाले किसी भी दूसरे ऐप के जरिए रिचार्ज या पेमेंट नहीं कर सकते.
इसमें सबसे बड़ी परेशानी ये है कि जो लोग कभी-कभी 50-100 रुपये का रिचार्ज वेंडिंग मशीन से कर लिया करते थे, अब वो नहीं कर पाएंगे. अगर कस्टमर केयर सेंटर से रिचार्ज कराते हैं तो उन्हें 200 या इससे ज्यादा का रिचार्ज ही कराना पड़ेगा. अब जो लोग स्मार्टफोन यूज नहीं करते उन्हें रिचार्ज के पैसे बढ़ाने ही पड़ेंगे.

NCMC कार्ड और एयरटेल ऐप

NCMC कार्ड को एयरटेल ऐप के जरिए रिचार्ज करने के बाद डायरेक्ट यूज नहीं कर सकते हैं, आपको इसे मेट्रो स्टेशन के कस्टमर केयर पर जाकर वैलिडेट कराना पड़ेगा. जिसके लिए वहां पर आपको लंबी कतार में खड़ा होना ही पड़ेगा. एक तरीके से कार्ड रिचार्ज करने का प्रोसेस बढ़ने के साथ बदल ही गया है. बहरहाल डीएमआरसी ने नॉर्मल स्मार्ट कार्ड के बंद होनी की ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है. लेकिन अब नया मेट्रो कार्ड बनवाने वालों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड थमाया रहा है.

इस मुद्दे पर क्या बोला DMRC?

दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने पुराने स्मार्ट कार्ड लोगों को न देने के आरोप को नकार दिया है. DMRC का कहना है कि यात्रियों की इच्छा के हिसाब से पुराने कार्ड भी उपलब्ध है. वहीं, DMRC ने पुराने स्मार्ट कार्ड की तुलना में नए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) को अच्छा बताया. DMRC ने कहा कि देश भर के सभी मेट्रो और गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड रेल में भी इस नए कार्ड से किराए का भुगतान किया जा सकता है. केंद्र सरकार भी एक देश एक कार्ड के रूप में एनसीएमसी को बढ़ावा दे रही है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago