✕

होम / यूटिलिटी / क्या कॉल करते समय आना चाहिए आपका नाम, TRAI ने मांगे सुझाव

क्या कॉल करते समय आना चाहिए आपका नाम, TRAI ने मांगे सुझाव

नए टेलीकॉम बिल में सरकार ये सुविधा लेकर आ रही है कि अगर कोई कॉल करता है तो उसका नाम कॉल लेने वाले को दिखाई देगा. सरकार का इस सुविधा को लाने के पीछे मकसद आम आदमी के साथ होने वाले फ्रॉड को रोकना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टेलीकॉम रेग्‍यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने टेलीकम्‍यूनिकेशन से जुड़े सभी स्‍टेक होल्‍डर से कॉल करते समय नाम आने के मामले पर सुझाव मांगे हैं. टेलीकम्‍यूनिकेशन विभाग ने इस मामले में ट्राई से सिफारिश मांगी थी, जिसके बाद ट्राइ ने इस पर सभी स्‍टेक होल्‍डरों से राय मांगी है. अपने कमेंट देने के लिए सभी स्‍टेक होल्‍डरों को 27 दिसंबर तक का समय दिया गया है. वो इसके बाद दस जनवरी तक काउंटर कमेंट भी दे सकते हैं.

क्‍या है ये सुविधा

सरकार ने नए टेलीकॅाम बिल में ये बात कही है कि अब ग्राहक जब कभी भी किसी भी व्‍यक्ति को फोन करेगा तो सामने वाले आदमी को कॉल करने वाला का नाम दिखाई देगा. इस सुविधा को लाने के पीछे सरकार का मकसद उन लोगों और कंपनियों पर नकेल कसने का है जो लोग आम आद‍मी को परेशान करते हैं. अगर ये लागू हुआ तो आपको पता चल जाएगा कि आखिर किसका कॉल आ रहा है. सरकार ने इसका प्रावधान टेलीकॉम बिल में भी किया है, जिसके जरिए वो अलग-अलग तरह के फ्रॉड को रोकना चाहती है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि इस सुविधा के आने के बाद माना ये जा रहा है कि स्‍पैम कॉल जिसके चलते आप सबसे ज्‍यादा परेशान होते हैं वो आने बंद हो जाएंगे.

किस पते पर भेज सकते हैं सुझाव

ट्राई की ओर से इसे लेकर कुछ एड्रेस जारी किए गए हैं जहां पर आप इस मसले को लेकर अपनी राय दे सकते हैं, जिसमें अगर आप अपने सुझाव मेल पर देना चाहते हैं तो आप इस मेल आईडी advmn@trai.gov.in पर अपने कमेंट सरकार को मेल कर सकते हैं. यदि आप फोन करके अपनी राय देना चाहते हैं तो आप इस नंबर पर 01123210481 अपनी राय दे सकते हैं.

टेलीकम्‍यूनिकेशन बिल में कई प्रावधान

टेलीकम्‍यूनिकेशन बिल जिसे सरकार लेकर आ रही है उसमें इस तरह के कई और फीचर को भी एड किया गया है, जिससे आम आदमी को अलग-अलग कंपनियों से किए जाने वाले कॉल से बचाया जा सके. दूसरी सबसे दिलचस्‍प बात ये भी है कि सरकार टेलीकम्‍यूनिकेशन में कई ऐसे प्रावधान भी लाई है, जिससे कंपनियां ग्राहकों को बेस्‍ट नेटवर्क प्रोवाइड करा पाएं, जिसमें टावर लगाने के लिए अनुमति का मामला है, जिसे सरकार ने सरल बना दिया है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

7 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

5 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

7 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

7 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

10 hours ago