✕

होम / यूटिलिटी / SBI का महिलाओं को बड़ा तोहफा, कम ब्याज दर पर मिलेगा लोन, गारंटी की जरूरत नहीं

SBI का महिलाओं को बड़ा तोहफा, कम ब्याज दर पर मिलेगा लोन, गारंटी की जरूरत नहीं

भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने कहा कि SBI ने महिला नेतृत्व को बढ़ाने और उन्हें सशक्त करने के लिए यह लॉन्च किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले महिलाओं को एक तोहफा देते हुए भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने महिला उद्यमियों के लिए ‘SBI अस्मिता’ के नाम से SME लोन पेश किया है. यह एक कोलेट्रल-फ्री डिजिटल लोन प्रोडक्ट है, जो कम ब्याज दर पर फंडिंग की सुविधा देता है. बैंक ने अपने बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर लॉन्च की गई ‘SBI अस्मिता’ महिला उद्यमियों को अपना व्यवसाय आसानी से बढ़ाने का अवसर देगी.

बैंक ने इस लोन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नई तकनीक और मजबूत एपीआई (APIs) इकोसिस्टम का इस्तेमाल किया है. ‘SBI अस्मिता’ के माध्यम से यूजर के GSTIN, बैंक स्टेटमेंट, क्रेडिट इनफार्मेशन कंपनी (CIC) डेटा बेस आदि जैसे डेटा फुटप्रिंट्स को खुद प्राप्त किया जा सकता है और वेरीफाई किया जा सकता है. इससे फिजिकल वेरिफिकेशन की झंझट लगभग खत्म हो जाएगी. अंत में, यह फर्म की जरूरत का मूल्यांकन करेगा और लोन की लिमिट को मंजूरी देगा.

क्या है इसकी खासियत?

‘SBI अस्मिता’ एक डिजिटल और कोलेट्रल-फ्री (बिना संपत्ति गिरवी रखे जाने वाला) लोन है, जो महिला उद्यमियों को अतिरिक्त ब्याज का लाभ देता है. बैंक,  इनमें से कुछ महिलाओं का चयन करेगा और उन्हें उद्यमिता और प्रबंधन का प्रशिक्षण देगा. ‘SBI अस्मिता’ को MSME लोनिंग सेक्टर में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसे बैंक ने अगले पांच सालों के लिए अपने प्रमुख फोकस वाले सेक्टर में से एक के रूप में बताता है.

साथ ही महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, SBI ने ‘नारी शक्ति’ प्लेटिनम डेबिट कार्ड भी लॉन्च किया है, जो अलग-अलग वर्गों की महिलाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह नया डेबिट कार्ड 100% रिसाइकल प्लास्टिक से बना पहला कार्ड है, जो मनोरंजन, शॉपिंग, यात्रा, लाइफस्टाइल, बीमा और कई अन्य क्षेत्रों में सुविधाएं देगा. इस ‘नारी शक्ति’ प्लेटिनम डेबिट कार्ड को RuPay कार्ड द्वारा संचालित किया जाएगा.

भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने इसपर कहा, “SBI अस्मिता को महिला नेतृत्व वाले MSME यूनिट्स को डिजिटल और और आसान वित्तीय सहायता के नजरिए के साथ तैयार किया गया है. यह MSME ऋण क्षेत्र में नवाचार और महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया है. यह MSME के लिए लोन देने वाले संस्था के रूप में हमारी स्थिति को और मजबूत करता है. इसके अलावा, ‘नारी शक्ति’ प्लेटिनम डेबिट कार्ड को लॉन्च करते हुए मुझे अत्यधिक गर्व महसूस हो रहा है, जो अलग-अलग वर्गों की महिलाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है.”
 


टैग्स SBI अस्मिता
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

16 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 week ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 week ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

14-September-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

16 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

10 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

12 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

13 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

13 hours ago