✕

होम / यूटिलिटी / दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर SBI जारी करेगा NCM कार्ड, यात्रियों को ऐसे होगा फायदा

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर SBI जारी करेगा NCM कार्ड, यात्रियों को ऐसे होगा फायदा

नेशनल कॉमन मोबिलिटी (NCM) कार्ड को PhonePe जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिये आसानी से रिचार्ज किया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत तेजी से डिजिटल दुनिया की ओर कदम बढ़ा रहा है. डिजिटल पेमेंट की दुनिया में नए रिकॉर्ड बनाने के बाद अब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सिंगापुर के तर्ज पर एक खास कार्ड पेश किया है. सिंगापुर में फ्लैश पे नाम से एक कार्ड बनता है, जिसके जरिए आप बिना अकाउंट से लिंक किए उस कार्ड से पेमेंट कर पाते हैं. ऐसे ही एक कार्ड एसबीआई ने भारत में लॉन्च किया है. एसबीआई अब सेव सॉल्यूशंस के साथ मिलकर दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर ये कार्ड जारी करने जा रहा है. तो चलिए जानते हैं इस कार्ड से यात्रियों को क्या फायदा होगा? 

यात्रियों को होगी सुविधा
एसबीआई द्वारा दिल्ली के अभी मेट्रो स्टेशनों पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी (NCM) कार्ड  जारी किए जाएंगे. एसबीआई की इस पहल का उद्देश्य मेट्रो यात्रियों को सरल, सुविधाजनक और सुरक्षित भुगतान समाधान प्रदान करना है. बैंक अकाउंट से लिंक किए बिना भी लोग इस कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

सॉल्यूशंस के कर्मचारी ऐसे करेंगे यात्रियों की मदद
एसबीआई से इस पार्टनरशिप के तहत सेव सॉल्यूशंस को मेट्रो स्टेशनों पर NCMC कार्ड बेचने और उनकी एक्टिवेशन प्रक्रिया को सुगम बनाने की जिम्मेदारी दी गई है. सेव सॉल्यूशंस के कर्मचारी मेट्रो स्टेशनों पर तैनात रहेंगे, जहां वे यात्रियों को कार्ड की खरीद और एक्टिवेशन में सहायता करेंगे. इस प्रक्रिया से यात्रियों को कई कार्ड रखने या अलग-अलग भुगतान तरीकों का उपयोग करने की जरूरत नहीं रहेगी.

क्या होगी इसकी खासियत?

1. NCMC कार्ड का सबसे बड़ा लाभ इसकी इंटरऑपरेबिलिटी है, जो इसे विभिन्न शहरों और परिवहन प्रणालियों में उपयोगी बनाता है. 
2. यह कार्ड संपर्क रहित भुगतान की सुविधा प्रदान करता है, जिससे मेट्रो स्टेशनों और अन्य NCMC-समर्थित टर्मिनलों पर ‘टैप-एंड-गो’ तकनीक से भुगतान किया जा सकता है. 
3. साथ ही, यह कार्ड ऑफलाइन वॉलेट की सुविधा से लैस है, जिससे उपयोगकर्ता एक निश्चित सीमा तक बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी लेन-देन कर सकते हैं.

इन सभी जगहों पर कर सकेंगे कार्ड का इस्तेमाल 
NCMC कार्ड का उपयोग न केवल मेट्रो सेवाओं के लिए बल्कि बस, टोल,  पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) टर्मिनलों पर खरीदारी और एटीएम से नकदी निकासी के लिए किया जा सकता है. कुछ कार्डों में दैनिक निकासी और खरीदारी की सीमा भी निर्धारित की गई है, जो इसे डेबिट कार्ड के रूप में भी कार्य करने योग्य बनाती है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक राष्ट्र, एक कार्ड’ विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

इसे भी पढ़ें-दिवाली से पहले इन लोगों मिला तोहफा, सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में किया इजाफा!
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago