✕

होम / यूटिलिटी / सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, SBI में निकली PO की बंपर भर्ती; जानें पूरी प्रक्रिया

सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, SBI में निकली PO की बंपर भर्ती; जानें पूरी प्रक्रिया

SBI PO Recruitment 2022: प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा. उसके बाद 17 से 20 दिसंबर, 2022 को ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी आ चुकी है. देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में PO बनने का सुनहरा अवसर आया है. यदि आप बैंक में अधिकारी बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. SBI ने 1673 PO की भर्ती के लिए आवेदन निकाला है. जो भी उम्मीदवार SBI बैंक में PO बनना चाहते हैं, उन्हें स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर लॉगइन करना होगा और कैरियर टैब पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा.

आवेदन करने की आखिरी तारीख
आपको बता दें कि आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 22 सितंबर, 2022 से शुरू हो चुकी है जो 12 अक्टूबर 2022 तक चलेगी. यानी 12 अक्टूबर, 2022 के बाद कोई भी अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा. यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी- प्रारंभिक, मुख्य और साइकोमेट्रिक टेस्ट . जिन उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म ठीक से भरा होगा, उन्हें पहले सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. उसमें सफल हुए अभ्यर्थियों को दूसरे चरण यानी मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. दूसरे चरण की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.

परीक्षा और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल
प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा. उसके बाद 17 से 20 दिसंबर, 2022 को ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. दिसंबर, 2022 के आखिरी सप्ताह या जनवरी, 2023 के पहले सप्ताह में प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. जनवरी, 2023 के आखिरी सप्ताह या फरवरी, 2023 के पहले सप्ताह में मुख्य परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड किया जा सकेगा. फरवरी, 2023 में ही मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा और उसी महीने में परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा. सफल अभ्यर्थी फरवरी, 2023 में ही तीसरे चरण की परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे. मार्च, 2023 में तीसरे चरण की परीक्षा का आयोजन होगा और उसी महीने में फाइनल रिजल्ट की घोषणा की जाएगी.

आवेदन करने के लिए क्या हैं पात्रता?
-शिक्षा : इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए सबसे पहली पात्रता यह है कि अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजिएट होना चाहिए. यदि कोई ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में है तो वो भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है. 

-आयु सीमा : आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए.

- आवेदन शुल्क : यदि कोई अभ्यर्थी सामान्य और OBC कैटेगरी का है तो उसे 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. इनके अलावा अन्य वर्गों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है. 

VIDEO : कमाई का आने वाला है एक और मौका, अब ये कंपनी ला रही है IPO


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

15 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

16 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago