✕

होम / यूटिलिटी / SBI की लिमिटेड टाइम के लिए जबर्दस्त स्कीम, कोई भी उठा सकता है इसका फायदा

SBI की लिमिटेड टाइम के लिए जबर्दस्त स्कीम, कोई भी उठा सकता है इसका फायदा

यह एक स्पेशल FD स्कीम है. इस स्कीम के जरिए ग्राहकों को आम FD के मुकाबले ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है, लेकिन ध्यान रहे कि ये स्कीम लिमिटेड टाइम के लिए है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों के लिए लिमिटेड टाइम के लिए एक जबर्दस्त स्कीम पेश की है. बैंक ने आजादी के 75 साल पूरा होने पर ग्राहकों को यह तोहफा देने का फैसला किया है. बैंक ने जो खास स्कीम पेश की है, उसका नाम है- उत्सव डिपॉजिट स्कीम.

एक स्पेशल FD स्कीम
यह एक स्पेशल FD स्कीम है. इस स्कीम के जरिए ग्राहकों को आम FD के मुकाबले ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है, लेकिन ध्यान रहे कि ये स्कीम लिमिटेड टाइम के लिए है. यानी इस स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर, 2022 है. उसके बाद इस स्पेशल स्कीम में कोई भी निवेश नहीं कर पाएगा.

कितना मिलेगा ब्याज
इस स्कीम के तहत निवेश करने वालों को 6.10 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज दिया जाएगा. वहीं, सीनियर सिटीजन, स्टाफ और स्टाफ पेंशनर्स को अतिरिक्त ब्याज दर दिया जाएगा.

इस स्कीम के लिए क्या है शर्त
इस स्कीम के अंतर्गत निवेश करने के लिए कुछ शर्तें भी हैं. जैसे- आपको इस स्पेशल स्कीम के तहत 1000 दिनों के लिए पैसा जमा करना होगा, यानी उसके बाद ही आपको 6.10 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज मिलेगा. यदि आप 1000 दिन से पहले पैसा निकाल लेते हैं तो आपको रिटेल टर्म डिपोजिट के हिसाब से ब्याज मिलेगा. इसके अलावा इस स्कीम के तहत आप अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. मैच्योरिटी पर इनकम टैक्स के रूल से हिसाब से टैक्स लगेगा. इस स्कीम में आप डायरेक्ट बैंक ब्रांच, INB या फिर YONO APP के जरिए निवेश कर सकते हैं. यदि आपका अकाउंट इस बैंक में नहीं है तो आप अकाउंट खुलवाकर भी इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं.

अभी क्या है FD पर ब्याज दर
गौरतलब है कि SBI फिलहाल FD पर 2.90 प्रतिशत से लेकर 5.50 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है. सीनियर सिटीजन के लिए FD पर 3.40 प्रतिशत से लेकर 6.30 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है. यदि कोई 5 से 10 साल की अवधि के लिए FD करता है तो उसे 5.50 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज दिया जा रहा है, वहीं सीनियर सिटीजन को इसी अवधि के लिए 6.30 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज दिया जा रहा है.

VIDEO : Mutual Fund में इस ईटीएफ स्टॉक ने दिया एक साल में 35% का रिटर्न


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

15 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

16 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago