✕

होम / यूटिलिटी / 30 साल बाद खर्च के लिए चाहिए होंगे हर महीने 2.90 लाख रुपये, जानिए किस स्कीम में लगाएं पैसा

30 साल बाद खर्च के लिए चाहिए होंगे हर महीने 2.90 लाख रुपये, जानिए किस स्कीम में लगाएं पैसा

रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुरक्षित करने के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग जरूरी है. इसके लिए आपको स्मार्ट ढंग से निवेश करना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि अच्छी फाइनेंशियल नॉलेज न होने की वजह से रिटायरमेंट के बाद लोगों की जिंदगी आर्थिक रूप से सुरक्षित नहीं होती. रिटायरमेंट के बाद अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए आपको स्मार्ट ढंग से निवेश करना चाहिए. टैक्स और निवेश विशेषज्ञों के अनुसार, आपको अपने करियर की शुरुआत से या कम से कम 30 साल की आयु से रिटायरमेंट के लिए प्लानिंग करनी शुरू कर देनी चाहिए. ऐसी स्थिति में आपके पास निवेश के लिए 30 साल का लंबा समय होगा. लंबी अवधि के निवेश से निवेशक को कम से कम मासिक निवेश करने में मदद मिलती है.

30 साल बाद हर महीने चाहिए होंगे 2.90 लाख रुपये
इन्वेस्टमेंट एक्सपर्ट्स की मानें तो रिटायरमेंट के बाद जरूरतों को पूरा करने के लिए एक निम्न मध्यम वर्ग और मध्यम वर्ग के व्यक्ति को आज कम से कम 50,000 रुपये प्रति महीने की आवश्यकता है. 6 फीसदी औसत मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए, 30 सालों के बाद यह लगभग 2.90 लाख प्रति माह हो जाएगा. निवेश लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे विकल्प में निवेश शुरू करना चाहिए जो आपको रिटायरमेंट के बाद हर महीने 2.90 लाख रुपये प्राप्त करने में मदद कर सके.

6.75 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी
एक्सपर्ट्स के अनुसार, रिटायरमेंट के बाद की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 4 फीसदी निकासी नियम के लिए लगभग 6.75 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी. सेवानिवृत्ति के बाद मुद्रास्फीति में वृद्धि को कम करने के लिए, कंजर्वेटिव और संतुलित हाइब्रिड फंड्स में निवेश करके सिस्टमैटिक विद्ड्रॉल प्लान (SWP) में पैसे रखने की सलाह दी जाती है. ये फंड प्रति वर्ष 7 से 8 फीसदी रिटर्न देता है जो निवेशक को रिटायरमेंट के बाद मुद्रास्फीति में वार्षिक वृद्धि को कम करने में मदद करेगा. SBI कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड, ICICI प्रूडेंशियल इक्विटी एंड डेट फंड और कोटक डेट हाइब्रिड फंड कुछ ऐसे हाइब्रिड फंड्स हैं, जिन्हें SWP के लिए देखा जा सकता है.

क्या कहता है म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर
अगले 30 सालों में 6.75 करोड़ रुपये कैसे जमा किए जाएं? इस पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि इक्विटी म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा विकल्प हैं, क्योंकि वे इतने लंबे समय में लगभग 15 फीसदी रिटर्न देते हैं. म्यूचुअल फंड का 15 x15x15 नियम बताता है कि अगर कोई व्यक्ति 15 साल के लिए SIP मोड में म्यूचुअल फंड में निवेश करता है, तो उसे लगभग 15 फीसदी रिटर्न मिलेगा. चूंकि निवेश 30 साल के लिए है, इसलिए आप अपने पैसे पर लगभग 15 फीसदी रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं.

कैसे बनेंगे 6.75 करोड़ रुपये?
15 फीसदी वार्षिक स्टेप अप का इस्तेमाल करते हुए 30 सालों में 15 फीसदी वार्षिक रिटर्न के अनुमान के अनुसार SIP कैलकुलेटर बताता है कि आपको लगभग 30,000 रुपये के मासिक SIP के साथ शुरुआत करनी होगी. इससे निवेशक 30 सालों में 6.75 करोड़ रुपये जमा कर पाएंगे.

(Disclaimer: किसी भी योजना में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें.)

VIDEO : Venue N Line SUV की बुकिंग शुरू, देने होंगे सिर्फ इतने ही रुपये


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

1 hour ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

1 hour ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

1 hour ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

18 hours ago