होम / यूटिलिटी / आपने भी बनवाई है एफडी (FD), याद से भर दें ये दो फॉर्म 

आपने भी बनवाई है एफडी (FD), याद से भर दें ये दो फॉर्म 

पैसे जमा करने वाला हर शख्‍स चाहता है उसे ज्‍यादा से ज्‍यादा ब्‍याज मिले, लेकिन आपकी छोटी सी चूक के कारण आपके बचत के पैसों में कमी हो सकती है. इसलिए इस जानकारी को जरूर जानें. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

क्‍या आपने भी किसी बैंक में अपने परिवार के किसी सदस्‍य के लिए मेहनत की पूंजी से एफडी करवाई है. लगातार बढ़ती ब्‍याज दरों के बीच जब सभी बैंक अच्‍छा इंट्रेस्‍ट दे रहे हैं तो ऐसे में ज्‍यादातर लोग एफडी करा रहे हैं. लेकिन आज हम आपको एक दिलचस्‍प और बेहद जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आपकी एफडी का पूरा पैसा आपको मिलेगा. अन्‍यथा कहीं ऐसा न हो कि इन फॉर्म को न भरने के चलते कुछ पैसा कट जाए. इसलिए इस जानकारी को ध्‍यान से पढि़ए. 

क्‍या है ये पूरा माजरा 
अगर आपने किसी बैंक में एफडी खुलवाई है तो आपको दो फॉर्म 15 G और 15H जरूर भरने चाहिए. क्‍योंकि दरअसल होता ये है कि जब कभी भी आपको आपकी बचत पर ब्‍याज मिलता है अगर वो सरकार द्वारा तय की गई राशि से ज्‍यादा है तो सरकार उस पर टीडीएस काट लेती है. 18-19 में ये सीमा 10 हजार रुपये थी, और सीनियर सिटीजन के लिए 50 हजार, 19-20 के लिए 40 हजार और सीनियर सिटीजन के लिए 50 हजार, थी. यही दर इस साल के लिए भी लागू है. 

फॉर्म 15G क्‍या है
आपके ब्‍याज की तय राशि से ज्‍यादा पर लगने वाले टीडीएस से बचने के लिए इस फॉर्म को भरा जाता है. हिंदू अविभाजित परिवार का कोई भी सदस्‍य इसे भर सकता है. इसे आपको ब्‍याज मिलने से पहले भरना होता है. ये फॉर्म उन्‍हीं के द्वारा भरा जाता है जिनकी ऑय टैक्‍स के दायरे में नहीं आती है. इसके लिए आपको भारतीय नागरिक होना जरूरी है. आपकी ब्‍याज से आय 2.5लाख रुपये से कम होनी चाहिए. 

क्‍या होता है फॉर्म 15 H 
ये फॉर्म सिनियर सिटीजन के लिए बनाया गया है, जिनकी उम्र 60 साल या उससे ज्‍यादा है वो लोग इस फॉर्म को भर सकते हैं. इस फॉर्म को वही भर सकता है जिसका एस्‍टीमेट टैक्‍स जीरो हो और उसने पिछले साल टैक्‍स न भरा हो. आपने जहां-जहां से एफडी कराई है आपको उन सभी बैंकों में जाकर इस फॉर्म को भरना होगा. ये फॉर्म बैंक से ब्‍याज पर होने वाली कटौती को रोक सकता है. अगर जमा के अलावा किसी अन्‍य स्‍त्रोत से आपकी इनकम तय राशि से ज्‍यादा है तो भी आपको ये फॉर्म भरना होगा.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 day ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

3 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

3 days ago

1 अक्टूबर से 135 साल पुराने कानून की जगह लेगा नया एक्ट, डिजिटल बैंकिंग रिकॉर्ड होंगे मान्य

नए कानून में कागजी रिकॉर्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, वर्चुअल और क्लाउड पर मौजूद बैंकिंग डेटा को भी कानूनी साक्ष्य के तौर पर मान्यता दी जाएगी.

5 days ago

सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका! ATF 5.46% महंगा, LPG सिलेंडर भी बढ़ा

सितंबर के पहले दिन विमान ईंधन और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू LPG, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

01-September-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

43 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

51 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago