✕

होम / यूटिलिटी / RBL बैंक ने IOCL के साथ मिलकर लॉन्च एक नया क्रेडिट कार्ड, पेट्रोल की खरीद पर होगी खूब बचत!

RBL बैंक ने IOCL के साथ मिलकर लॉन्च एक नया क्रेडिट कार्ड, पेट्रोल की खरीद पर होगी खूब बचत!

RBL बैंक ने IOCL के साथ मिलकर एक ऐसा क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है, जिससे पेट्रोल भरवाने पर आपकी खूब बचत होगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, तो ये खबर आपके बहुत काम की है. दरअसल, प्राइवेट सेक्टर के आरबीएल बैंक (RBL) ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटिड (IOCL) के साथ मिलकर को-ब्रांडेड रुपे कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. इस इंडियन ऑयल आरबीएल बैंक एक्सट्रा क्रेडिट कार्ड (Indian Oil Rbl Bank Extra Credit Card) के जरिए आप हर बार पेट्रोल-डीजल की खरीद पर अच्छी बचत कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं आपको इस क्रेटिस कार्ड से कैसे और कितनी बचत होगी?

इन जगहों पर एक्सेप्ट होगा ये फ्यूल क्रेडिट कार्ड
इस कार्ड को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में हाल ही में लॉन्च किया गया है. यह फ्यूल क्रेडिट कार्ड एनपीसीआई के रुपे नेटवर्क पर आधारित है. इस कार्ड को उन सभी ऑनलाइन वेबसाइट और मर्चेंट आउटलेट में इस्तेमाल किया जा सकता है, जो रुपे कार्ड एक्सेप्ट करते हैं.

UPI पेमेंट में भी फायदेमंद
आरबीएल बैंक एक्सट्रा क्रेडिट कार्ड रुपे नेटवर्क पर आधारित है तो आप इसके जरिए यूपीआई सुविधा का भी फायदा ले सकेंगे. इस क्रेडिट कार्ड को यूपीआई ऐप्स से लिंक कर सकते हैं और पड़ोस के छोटे से दुकान पर लगे मर्चेंट यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन कर इस कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं. इसके अलावा आप इस कार्ड के जरिए ऑनलाइन मर्चेंट को भी यूपीआई पेमेंट्स कर सकते हैं.

क्रेडिट कार्ड में मिलेंगे ये बेनेफिट्स
1. अगर आप आरबीएल बैंक एक्सट्रा क्रेडिट कार्ड जारी होने के 30 दिन के अंदर 1500 रुपये खर्च करते हैं, तो वेलकम बेनिफिट के तौर पर 3000 फ्यूल प्वाइंट्स मिलेंगे.
2. इंडियन ऑयल पंप पर किए गए प्रत्येक 100 रुपये के पेट्रोल बिल पर 15 फ्यूल प्वाइंट्स (रिवार्ड रेट- 7.5 प्रतिशत) कमाने का मौका. इस कैटेगरी में महीने में मैक्सिमम 2000 फ्यूल प्वाइंट्स की सीमा तय है.
3. अन्य सभी कैटेगरी में किए गए खर्च पर 2 फ्यूल प्वाइंट्स (रिवार्ड रेट- 1 फीसदी) कमाने का मौका मिलेगा.
4. माइलस्टोन बेनिफिट के रूप में 75,000 रुपये के तिमाही खर्च पर 1000 फ्यूल प्वाइंट्स कमा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-Paytm के लिए आई गुड न्यूज, सरकार ने दी PPSL में निवेश के लिए मंजूरी!

5. पेट्रोल पंपों पर 500 रुपये से लेकर 4,000 रुपये फ्यूल खरीद का पेमेंट इस कार्ड से करने पर 1 प्रतिशत का फ्यूल सरचार्ज नहीं देना होगा. एक बिलिंग साइकिल में अधिकतम 100 रुपये फ्यूल सरचार्ज माफ हो सकता है.
6. यह कार्ड कॉन्टैक्टलेस टेक्नोलॉजी से लैस है जिससे ग्राहकों को टैप एंड पे की सुविधा भी मिलती है, यानी कार्ड को स्वाइप किए बिना पीओएस मशीन पर केवल टैप करके पेमेंट किया जा सकता है.

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर लगेगा इतना चार्ज
अगर आप आरबीएल बैंक एक्सट्रा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए मेंबरशिप फीस के रूप में 1,500 रुपये देने होंगे.  इसके अलावा एक साल में 2.75 लाख रुपये स्पेंड करने पर एनुअल फीस माफ हो जाएगी.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago