✕

होम / यूटिलिटी / बैंकों के इस भारी भरकम चार्ज से आम आदमी को बचाएंगे RBI के नए नियम 

बैंकों के इस भारी भरकम चार्ज से आम आदमी को बचाएंगे RBI के नए नियम 

दरअसल RBI ने बैंकोंं को पैनल्‍टी लगाने की अनुमति इसलिए दी है ताकि वो लोन लेने वालों को डिसीप्‍लीन में रख सकें. लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अभी तक क्‍या होता है कि अगर आप अपनी EMI मिस कर जाते हैं तो आपको उस पर भारी भरकम पेनल्‍टी देनी पड़ती है. लेकिन RBI ने जो नियमों का नया ड्राफ्ट बनाया है उसके बाद अब बैंक आप पर कंपाउंड ब्‍याज नहीं लगा पाएंगे. RBI ने ये ड्राफ्ट पीनल चार्जेज को लेकर बनाया है. RBI ने इस पर सभी बैंकों और सभी HCF से 15 मई तक जवाब देने को कहा है. 

क्‍या कहता है RBI का ये ड्राफ्ट 
RBI की ये ड्राफ्ट में कई तरह के सुधार को लेकर प्रपोजल बनाया गया है जिसमें बैंकों को देरी से दी जानी वाली पेमेंट पर लगने वाले चार्जेज और उस पर लगने वाले कंपाउंड ब्‍याज सहित कई चीजें शामिल हैं. इस ड्राफ्ट में इनमें सुधार और आम आदमी को इस तरह के अनावश्‍यक पेनल्‍टी से बचाने को लेकर प्रबंधन शामिल है. जानकारों का मानना है कि अगर ये ड्राफ्ट पास हो जाता है तो इसके बाद नए नियमों से लोन लेने वालों को बड़ा फायदा होगा. 

क्‍या होगा बदलाव 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस ड्राफ्ट में ज्‍यादा फोकस पैनल्‍टी चार्जेज पर ज्‍यादा रहा है. RBI ने नोटिस किया है कि बैंकों को उसका जुर्माना लगाने की जो स्‍वतंत्रता दी जाती है उसका इस्‍तेमाल वो अपना रेवेन्‍यू बढ़ाने के लिए कर रहे हैं. बैंक से लोन लेने वालों की तरफ से अगर रिपेमेंट में चूक होती है तो बैंक पैनल्‍टी चार्ज की जगह पैनल्‍टी ब्‍याज लगाते हैं. जबकि इसे लगाने का मकसद ये है कि ग्राहक में पेमेंट को लेकर एक डिसीप्‍लीन लाया जाए. बैंक पैनल्‍टी इंटरेस्‍ट को चक्रवृति ब्‍याज की तरह वसूल करते हैं. 

15 मई तक सभी को देना है इस पर अपना जवाब 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार RBI की ओर से जो ये ड्राफ्ट बनाया गया है उस पर उसने सभी बैंकों और हाउसिंग लोन कॉरपोरेशनों से जवाब मांगा है. उन्‍हें बताना है कि क्‍या ये ठीक है या नही. अगर नहीं तो उस पर अपनी आपत्ति रिजर्व बैंक को सौंपनी है. इतनी बात तो साफ है कि अगर ये रूल पास हो जाएगा तो आम आदमी जो बैंक से लोन लिये बैठा है उसे इसके जरिए बड़ी राहत मिलेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

1 hour ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

1 hour ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

3 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

4 hours ago