✕

होम / यूटिलिटी / डिजिटल लेंडिंग पर RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस! जबरन वसूली, अनाप-शनाप चार्ज पर सख्ती

डिजिटल लेंडिंग पर RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस! जबरन वसूली, अनाप-शनाप चार्ज पर सख्ती

रिजर्व बैंक ने डिजिटल लेंडिंग को लेकर 13 जनवरी, 2021 को एक वर्किंग ग्रुप का गठन किया था. वर्किंग ग्रुप को ऑनलाइन लेंडिंग और मोबाइल लेंडिंग से जुड़े मामलों पर सुझाव देना था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: डिजिटल लेंडिंग को लेकर बढ़ती शिकायतों को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने (RBI) नई गाइडलाइंस जारी की हैं. रिजर्व बैंक ने अपनी गाइडलाइंस में साफ किया है कि लेंडिंग बिजनेस सिर्फ उन्हीं के संस्थानों द्वारा किया जाएगा जो उसके द्वारा रेगुलेट होती हैं या जो कानून के दायरे में आती हैं. इसके अलावा रिजर्व बैंक ने उधारकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कई तरह के प्रावधान किए हैं. 

डिजिटल लेंडिंग पर RBI की गाइडलाइंस 
रिजर्व बैंक ने अपनी गाइडलाइंस में किसी तीसरी पार्टी के के बेलगाम जुड़ाव, मिस सेलिंग, डेटा गोपनीयता का उल्लंघन, अनुचित व्यावसायिक आचरण, अत्यधिक ब्याज दरों पर शुल्क लगाना और अनैतिक वसूली जैसी बातों का भी जिक्र किया है. रिजर्व बैंक ने डिजिटल लेंडिंग को लेकर 13 जनवरी, 2021 को एक वर्किंग ग्रुप का गठन किया था. वर्किंग ग्रुप को ऑनलाइन लेंडिंग और मोबाइल लेंडिंग से जुड़े मामलों पर सुझाव देना था. रिजर्व बैंक ने इन सुझावों के आधार पर गाइडलाइंस जारी की हैं. 

थर्ड पार्टी पर नकेल 
रिजर्व बैंक की ओर से जारी गाइडलाइंस में कहा गया है कि डिजिटल लोन सीधा उधार लेने वाले के बैंक अकाउंट में जाना चाहिए, न कि थर्ड पार्टी से होते हुए. यानी RBI रेगुलेटेड संस्थाओं (REs), उनके लेंडिंग सर्विस प्रोवाइडर्स (LSPs), और REs के डिजिटल लेंडिंग ऐप्स (DLAs), रिजर्व बैंक ने ये अनिवार्य कर दिया है कि सभी लोन डिस्बर्सल और रीपेमेंट सिर्फ उधार लेने वाले के बैंक अकाउंट और REs के बीच में होगा. इसके बीच में कोई दूसरा रास्ता या LSP या कोई थर्ड पार्टी शामिल नहीं होगी. रिजर्व बैंक ने ये कदम डिजिटल लेंडिंग के क्षेत्र में बढ़ रहे गलत कारोबारी तरीकों पर रोक लगाने के लिए किया है. 

फीस, चार्ज पर साफ निर्देश
इसके अलावा रिजर्व बैंक ने ये भी साफ किया है कि क्रेडिट मध्यस्थता प्रक्रिया में Lending Service Providers (LSPs) को देय फीस या चार्ज डिजिटल लेंडिंग कंपनियों को देना होगा न कि उधार लेने वाले व्यक्ति को. यानी LSPs उधारकर्ता से फीस चार्ज नहीं करेंगे. 

क्रेडिट लिमिट ऑटोमैटिक नहीं बढ़ेगा
इसके अलावा  REs द्वारा उधारकर्ता को डिजिटल लोन की कुल लागत को Annual Percentage Rate (APR) के रूप में बताना होगा, साथ ही REs को कॉन्ट्रैक्ट करने से पहले सभी डिजिटल लेंडिंग प्रोडक्ट्स के लिए एक स्टैंडराइज फॉर्मेट में एक key fact statement (KFS) देना होगा. रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के मुताबिक उधारकर्ता के सहमति के बिना उसके क्रेडिट लिमिट में ऑटोमैटिक बढ़ोतरी नहीं की जा सकती. इन रेगुलेटेड संस्थाओं को उनके साथ काम करने वाले LSPs और DLAs की लिस्ट जारी करनी होगी. REs को उधारकर्ता के डिजिटल लेंडिंग ऐप्स के लोन को आगे बढ़ाने से पहले उसकी आर्थिक प्रोफाइल की जांच करनी होगी ताकि उसके लोन लेने की क्षमता का पता चल सके. 

डाटा प्राइवेसी पर सख्ती
डाटा के प्राइवेसी के मोर्चे पर रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस में कहा गया है कि डिजिटल लेंडिंग ऐप्स जो भी डाटा लें वो सिर्फ जरूरत के हिसाब से होना चाहिए, वो भी तब जब उधारकर्ता की सहमति हो और जरूरत पड़ी तो इसका ऑडिट भी किया जा सकता है. डिजिटल लेंडिंग ऐप्स मोबाइल फोन से रिसोर्स को एक्सेस नहीं कर सकते, जैसे फाइल्स या मीडिया, कॉन्टैक्ट लिस्ट, कॉल लॉग्स वगैरह. हालांकि KYC के लिए सिर्फ एक बार के लिए कैमरा, माइक्रोफोन, लोकेशन या किसी दूसरी जरूरी सुविधा का एक्सेस दिया जा सकता है, वो भी तब जब उधारकर्ता की सहमति हो. इसके अलावा इन ऐप्स को उधारकर्ता को किसी खास डाटा के इस्तेमाल को स्वीकार करने या मना करने का विकल्प देना होगा. अगर ग्राहक ने पहले कोई सहमति दी है तो उसे भी वापस लेने का हक देना होगा. 

VIDEO: VIDEO: अब कंफर्म रेल टिकट कैंसिल करना पड़ेगा बहुत भारी, वजह भी जान लीजिए

 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

57 minutes ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

43 minutes ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

50 minutes ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

3 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

3 hours ago