✕

होम / यूटिलिटी / RBI ने दिया किसानों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे हो सकेगा खेती से जुड़े इस कार्ड के लिए आवेदन

RBI ने दिया किसानों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे हो सकेगा खेती से जुड़े इस कार्ड के लिए आवेदन

किसान अब घर बैठे लोन के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए उनको बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक ने किसानों को बड़ा तोहफा दे दिया है. किसान अब घर बैठे लोन के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए उनको बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. किसान क्रेडिट लेने के लिए अभी ग्राहकों को बैंकों में जाकर के आवेदन करना होता है. देश के दो राज्यों में दो बैंकों की मदद से एक पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की है. 

इन राज्यों में की शुरुआत

केंद्रीय बैंक ने मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) को डिजिटाइज करने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट को शुरू किया है. प्रोजेक्ट की यहां पर मिली सीख के आधार पर देश भर में योजनाबद्ध तरीके से अन्य जिलों में और विस्तार करेगी. इससे टर्न अराउंड टाइम में भी कमी आएगी. यह पायलट यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और फेडरल बैंक के साथ पार्टनर बैंकों के रूप में और संबंधित राज्य सरकारों के सक्रिय सहयोग से शुरू हुआ है.

अभी लगता है इतना वक्त

अभी देश भर में किसानों को क्रेडिट कार्ड मिलने में दो से चार सप्ताह का समय लगता है. यह समय आवेदन से लेकर वितरण तक का है. केसीसी योजना 1998 में किसानों को उनकी जोत के आधार पर बैंकों द्वारा समान रूप से अपनाने के लिए कृषि ऋण जारी करने के लिए शुरू की गई थी ताकि किसान उनका उपयोग बीज, उर्वरक, कीटनाशक आदि जैसे कृषि सामानों को आसानी से खरीदने के लिए कर सकें और इसके लिए नकद पैसा निकाल कर सकें.इस योजना को किसानों की निवेश और लोन की आवश्यकता के लिए आगे बढ़ाया गया था। वर्ष 2004 में संबद्ध और गैर-कृषि गतिविधियों को भी बढ़ाया गया था. 

सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया

इसके बाद दिसंबर 2020 में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को उनकी खेती और अन्य जरूरतों के लिए सिंगल विंडो के तहत बैंकिंग प्रणाली से पर्याप्त और समय पर लोन सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लिए संशोधित योजना शुरू की थी.

VIDEO: एयरलाइंस कंपनियों में मची सस्ता टिकट देने की होड़, जानिए कितना हुआ किराया

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

16 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

17 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago