✕

होम / यूटिलिटी / बदल गई 2000 के नोट जमा करवाने की आखिरी तारीख, RBI ने दी जानकारी!

बदल गई 2000 के नोट जमा करवाने की आखिरी तारीख, RBI ने दी जानकारी!

निर्णय लिया गया है कि 2000 के नोटों को जमा करने या फिर बदलने की अंतिम तारिख 07 अक्टूबर 2023 होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत के केंद्रीय बैंक RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) की तरफ से इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में RBI ने जानकारी देते हुए बताया है कि 2000 के नोटों को जमा करने और बदलने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. RBI ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब आप 7 अक्टूबर तक 2000 के नोट बदल सकते हैं. 

RBI ने दी जानकारी
RBI ने जानकारी दी है कि निकासी की प्रक्रिया की अवधी अब खत्म होने जा रही है. अब एक रिव्यु के आधार पर यह निर्णय लिया गया है कि 2000 के नोटों को जमा करने या फिर बदलने की अंतिम तारिख 07 अक्टूबर 2023 होगी. इसके साथ ही RBI ने यह जानकारी भी दी है कि 2000 के नोट 07 अक्टूबर 2023 तक कानूनी रूप से मान्य है. आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में पहले भी यह दावा किया जा चुका है कि RBI द्वारा 2000 के नोटों को जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया जाएगा. आपको बता दें कि पहले 30 सितंबर 2023 को 2000 नोट जमा करने की अंतिम तारिख के रूप में चुना गया था. 

कहां जमा होंगे 2000 के नोट?
RBI द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया है कि बैंक और उनकी शाखाओं में 2000 के नोटों को जमा करने और बदले जाने की प्रक्रिया को रोक दिया जाएगा, लेकिन कस्टमर्स RBI द्वारा बनाये गए ऑफिसों में जाकर इन नोटों को जमा करवा सकते हैं या फिर इन्हें बदलवा भी सकते हैं. इसके साथ ही RBI द्वारा यह भी बताया गया है कि एक बार में 20,000 रुपए जितनी राशि ही जमा करवाई जा सकती है. इसके साथ ही कारोबारी या फिर कंपनियां भी इन 19 ऑफिसों में 2000 के नोटों को जमा करवा सकते हैं. 

96% नोट हो चुके हैं जमा
इतना ही नहीं, RBI ने यह जानकारी भी दी है कि अगर देश भर में कहीं से भी आप 2000 के नोट को जमा करवाना चाहते हैं या फिर बदलवाना चाहते हैं तो वह 2000 के नोटों को भारतीय पोस्ट के माध्यम से भी भेज सकते हैं. इस साल मई में RBI ने जानकारी दी थी कि 2000 रूपए के सभी नोटों को वापस जमा करवा दिया जाए और इसके लिए RBI ने 30 सितंबर को आखिरी तारिख के रूप में चुना था. RBI ने हाल ही में जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि 2000 के कुल नोटों में से 96% नोट वापस जमा भी हो चुके हैं. 
 

यह भी पढ़ें: Tata Group की ये कंपनी देने वाली है अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी! 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago