✕

होम / यूटिलिटी / रिजर्व बैंक ने त्‍यौहारों से पहले दी राहत, रेपो रेट को लेकर आई ये खबर

रिजर्व बैंक ने त्‍यौहारों से पहले दी राहत, रेपो रेट को लेकर आई ये खबर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए RBI गवर्नर ने कहा कि रेपो रेट को एक बार फिर उसी दर पर बरकरार रखा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिजर्व बैंक ने रेपो रेट का ऐलान कर दिया है. रिजर्व बैंक ने लगातार चौथी बार रेपो रेट में कोई बदलाव न करते हुए उसे 6.50 पर ही स्थिर रखा है. RBI  के इस कदम ने कर्ज लेने वाले करोड़ों लोगों को बड़ी राहत दी है. ये राहत इस मायने में भी मिली है कि त्‍योहारी सीजन में अब न तो ईएमआई का बोझ बढ़ेगा और न ही उसका असर बाजार में महंगाई के तौर पर देखने को मिलेगा.  

क्‍या बोले आरबीआई गवर्नर 
RBI MPC की बैठक के आखिरी दिन यानी आज रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ब्याज ने ब्‍याज दरों पर लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सितंबर के महीने में  महंगाई में कमी आने की उम्‍मीद है. उन्‍होंने कहा कि महंगाई की ऊंची दर अर्थव्‍यवस्‍था के लिए बड़ा खतरा है. उनहोंने कहा कि ऐसे में महंगाई को काबू करना आरबीआई की पहली प्राथमिकता है. मौद्रिक नीति समिति की बैठक 4 अक्टूबर को शुरू हुई थी. इस तीन दिवसीय बैठक में Repo Rate, महंगाई (Inflation), GDP ग्रोथ सहित कई  आर्थिक मुद्दों पर चर्चा हुई. एमपीसी समिति की बैठक में मौजूद सभी सदस्‍यों ने इसे स्थिर बनाए रखने पर सहमति जताई. 

जीडीपी ग्रोथ रेट में नहीं होगा कोई बदलाव 

शक्तिकांत दास ने जीडीपी ग्रोथ रेट को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्‍होंने कहा कि जीडीपी की ग्रोथ रेट पर आरबीआई गवर्नर ने कहा कि अगर हम सभी फैक्‍टर्स पर ध्‍यान दें तो इस साल ग्रोथ रेट के 6.5 प्रतिशत रहने की संभावना है. जबकि अगर वर्ष 2024-25 के वित्‍तीय वर्ष की पहली तिमाही में ये ग्रोथ रेट 6.6 प्रतिशत रह सकती है. 

महंगाई में आई है कमी

रिजर्व बैंक ने पिछली तीन बार से रेपो रेट को स्थिर रखा हुआ है. इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव न होने के बाद लोन की ब्याज दरों में अब कोई बदलाव नहीं होगा. हालांकि जानकार पहले ही इसके स्थिर रहने की आशंका जता चुके हैं. इसकी संभावना इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि अगस्त 2023 में खुदरा महंगाई दर जुलाई के मुकाबले घटकर 6.83% आ गई है. अगले हफ्ते सितंबर के खुदरा महंगाई दर के आंकड़े जारी होंगे और बाजार को उम्मीद है कि नतीजे संतोषजनक रहेंगे. वैसे, मानसून की मनमानी और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल एक बड़ी चुनौती जरूर बनी हुई है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago