✕

होम / यूटिलिटी / RBI लौटाएगा लावारिस पड़े पैसे, लॉन्च हुआ ‘100 Days 100 Pays’!

RBI लौटाएगा लावारिस पड़े पैसे, लॉन्च हुआ ‘100 Days 100 Pays’!

पैसा जिसपर दावा करने वाले लोग लम्बे समय तक सामने नहीं आये हैं, ऐसे पैसे को अब बैंकों द्वारा उनका उचित दावेदार ढूंढ़कर लौटा दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश के बहुत से बैंकों में पैसा जमा किया जाता है लेकिन कुछ अकाउंट ऐसे होते हैं जिनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होता. ऐसे ही कुछ अकाउंटों में जमा पैसों को उनके सही मालिक तक पहुंचाने के लिए देश के केंद्रीय बैंक RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने एक कैम्पेन की शुरुआत की है. 

क्या है ‘100 Days 100 Pays’?
देश के बैंकों में जमा वह पैसा जिसपर दावा करने वाले लोग लम्बे समय तक सामने नहीं आये हैं, ऐसे पैसे को अब बैंकों द्वारा उनका उचित दावेदार ढूंढ़कर लौटा दिया जाएगा. RBI द्वारा इसी संबंध में देश भर में स्थित बैंकों के लिए एक कैम्पेन शुरू किया गया है जिसका नाम ‘100 Days 100 Pays’ है. इस कैम्पेन के अंतर्गत देश के हर जिले में मौजूद हर बैंक को 100 सबसे बड़े ऐसे अकाउंटों की पहचान करनी होगी जिनमें जमा किये गए पैसों पर दावा नहीं किया गया है. पहचान करने के बाद बैंकों के बाद इन अकाउंटों के दावेदारों की खोज करनी होगी जिसके बाद 100 दिनों के अन्दर ही बैंकों द्वारा पैसे को वापस करना होगा. 

क्या होता है लावारिस अकाउंट या पैसा?
रिजर्व बैंक ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा है कि यह कैम्पेन 1 जून से शुरू किया जाएगा. जिसका मतलब यह है कि बैंकों के पास, लावारिस अकाउंटों की पहचान करके उस अकाउंट में जमा पैसों को उनके उचित दावेदार तक वापस पहुंचाने के लिए, सितम्बर के महीने के दूसरे सप्ताह के आखिरी दिन तक का समय होगा. आमतौर पर किसी बैंक के सेविंग्स या करेंट अकाउंट में जमा किये गए पैसे पर जब 10 सालों तक किसी प्रकार की कोई ट्रांजेक्शन नहीं होती तो उस बैंक में जमा पैसों को लावारिस घोषित कर दिया जाता है. इसके अलावा, अगर टर्म डिपॉजिट की 10 सालों की अवधि पूरी होने के बाद उन पैसों पर भी दावा नहीं किया जाता तो उन्हें भी लावारिस घोषित कर दिया जाता है. 

वित्त मंत्री ने क्या कहा?
FSDC (फाइनेंशियल स्टेबिलिटी एंड डेवलपमेंट काउंसिल) की मीटिंग में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से लावारिस पड़े फंड्स की समस्या को सुलझाने के विभिन्न तरीकों पर विचार करने को कहा था. उन्होंने इस कैम्पेन के तहत रेगुलेटर्स से लावारिस शेयर्स, डिविडेंड, म्युचुअल फंड्स, इंश्योरेंस आदि को संबंधित लोगों या नॉमिनी को डिलीवर करने के लिए कहा था. जो लोग इन लावारिस पैसों या सम्पत्ति से संबंधित हैं उन्हें यह पैसा वापस उपलब्ध करवाने के लिए उनकी मदद करनी चाहिए. 

बनाया जाएगा पोर्टल
फरवरी 2023 तक प्राइवेट बैंकों द्वारा RBI को लावारिस पैसों के रूप में 35,000 करोड़ रुपये की रकम भेजी गयी थी. यह पैसा उन अकाउंटों में जमा था जिनमें पिछले 10 सालों या उससे ज्यादा समय के लिए किसी प्रकार कि कोई भी ट्रांजेक्शन नहीं की गयी थी और यह लावारिस पैसा लगभग 10.24 करोड़ अकाउंटों से संबंधित था. पिछले महीने रिजर्व बैंक ने कहा था कि आने वाले तीन से चार महीनों में इस समस्या से संबंधित एक केंद्रीय पोर्टल बनाया जाएगा. इस पोर्टल की मदद से जमाकर्ता और लोगों को विभिन्न बैंकों में पड़े लावारिस पैसों के बारे में जानकारी मिल पाएगी. FSDC की मीटिंग के बाद यह उम्मीद लगायी जा रही है कि बहुत जल्द यह पोर्टल बनकर तैयार हो जाएगा और लावारिस पड़ा पैसा अपने उचित मालिकों और उत्तराधिकारियों तक पहुंच जाएगा.
 

यह भी पढ़ें: FD पर क्यों नहीं मिलता बैंकों द्वारा दिया जा रहा इंटरेस्ट रेट?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

1 hour ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

2 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

2 hours ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

2 hours ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

2 hours ago