✕

होम / यूटिलिटी / RBI ने New India Co-operative Bank के ग्राहकों को बड़ी राहत, अब निकाल सकेंगे इतने रुपए

RBI ने New India Co-operative Bank के ग्राहकों को बड़ी राहत, अब निकाल सकेंगे इतने रुपए

कुछ समय पहले ही New India co-operative bank पर आरबीआई की तरफ से कारोबारी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आपका खाता न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक (New India Co-operative Bank) में है, तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक पर प्रतिबंध लगाने के कुछ दिनों बाद अब शर्तों में थोड़ी ढील दी है. अब बैंक के ग्राहक 27 फरवरी 2025 से अपने खाते से 25,000 रुपये तक निकाल सकेंगे.  

क्यों लगा था बैंक पर प्रतिबंध?  

दरअसल, न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक की वित्तीय स्थिति लगातार बिगड़ रही थी. पिछले दो सालों में बैंक को भारी नुकसान हुआ था, जिसके चलते आरबीआई ने इस पर सख्त प्रतिबंध लगाए थे. 13 फरवरी 2025 से अगले छह महीने तक बैंक के ग्राहक न तो पैसे निकाल सकते थे और न ही कोई नया डिपॉजिट कर सकते थे. बैंक को कोई नया लोन देने या निवेश करने की भी इजाजत नहीं थी.  

बैंक में घोटाले की भी हो रही जांच
  
बैंक के हालात सिर्फ खराब फाइनेंशियल मैनेजमेंट की वजह से नहीं बिगड़े, बल्कि इसमें घोटाले का मामला भी सामने आया है. आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बैंक में 122 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच शुरू की है. इस मामले में हितेश मेहता और धर्मेश पोन को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि धर्मेश पोन ने घोटाले के 122 करोड़ रुपये में से 70 करोड़ रुपये लिए थे.  

क्या कहता है RBI का नया फैसला?  

अब आरबीआई ने बैंक की नकदी स्थिति की समीक्षा करने के बाद फैसला लिया है कि जमाकर्ताओं को थोड़ी राहत दी जाए. 27 फरवरी से बैंक के ग्राहक अपने खाते से 25,000 रुपये तक निकाल सकते हैं. इससे करीब 50% से ज्यादा खाताधारकों को अपनी पूरी रकम निकालने का मौका मिल जाएगा. हालांकि, बाकी पाबंदियां अभी भी लागू रहेंगी और बैंक की आर्थिक स्थिति पर आरबीआई की नजर बनी रहेगी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 day ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

14-September-2026


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

3 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

17 minutes ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

3 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 day ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

4 hours ago