✕

होम / यूटिलिटी / RBI बनाएगा नया पोर्टल, एक ही जगह पर मिलेगी लावारिस पड़े पैसों की जानकारी!

RBI बनाएगा नया पोर्टल, एक ही जगह पर मिलेगी लावारिस पड़े पैसों की जानकारी!

इस वक्त अगर आपको दावा नहीं किये हुए पैसों की जानकारी चाहिए होती है तो आपको हर बैंक की वेबसाइट पर जाकर जांचना पड़ता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 

जल्द ही आप ऐसे पैसों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिन पर दावा नहीं किया गया है और जो बैंकों में लावारिस पड़े हुए हैं. भारत के केंद्रीय बैंक RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि RBI ने फैसला लिया है कि बैंकों में पड़े लावारिस पैसे की जानकारी प्राप्त करने के लिए एक विशेष पोर्टल बनाया जाएगा. 

फिलहाल ऐसे मिलती है लावारिस पड़े पैसों की जानकारी 
इस वक्त अगर आपको दावा नहीं किये हुए पैसों की जानकारी चाहिए होती है तो आपको हर बैंक की वेबसाइट पर जाकर जांचना पड़ता है. उस बैंक के पास आपका पैसा लावारिस पड़ा है या नहीं, ये जानने के लिए आपको व्यक्ति के नाम के साथ-साथ उसका पता, पिन कोड और फोन नंबर जैसी जानकारी भी टाइप करके डालनी होती है. RBI इस पूरी प्रक्रिया के लिए एक सामान्य पोर्टल बनाएगा जिससे आप सभी बैंकों से एक बार में लावारिस पड़े पैसों की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे. 

इस तरह से आपके पैसे भी हो सकते हैं लावारिस
हाल ही में संसद में दिए गए एक बयान की मानें तो पब्लिक सेक्टर के बैंकों ने RBI को 35,000 करोड़ रुपये के लावारिस जमा पैसे ट्रान्सफर किये थे. ये जमा पैसे, पिछले 10 सालों से ज्यादा समय से बैंकों में पड़े हुए थे और 10.24 करोड़ अकाउंटों से इकट्ठा किये गए थे. फरवरी 2023 के अंत में इन पैसों को पब्लिक सेक्टर के बैंकों द्वारा RBI को ट्रान्सफर किया गया था. अगर एक बैंक अकाउंट 10 सालों से ज्यादा समय के लिए निष्क्रिय पड़ा रहता है तो उस अकाउंट में पड़ा पैसा हर महीने RBI के DEA (डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस) फंड में ट्रान्सफर कर दिया जाता है. यहां इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि, लावारिस पड़े इस पैसे पर RBI द्वारा तय किया गया इंटरेस्ट रेट मिलता है, न कि वह इंटरेस्ट रेट जिस पर यह पैसे जमा करवाए गए थे. 

लावारिस पड़े पैसों पर ऐसे करें दावा
अगर आपका नाम लिस्ट में है तो आपको पैसों पर दावा करने के लिए बैंक की होम ब्रांच से संपर्क करना होगा और एक क्लेम फॉर्म को भी भरना होगा. इसके बाद आपको डिपॉजिट रिसीप्ट और KYC (अपने कंज्यूमर को जानें) से सम्बंधित दस्तावेजों को जमा करना होगा. अगर आप कानूनी रूप से उत्तराधिकारी या नॉमिनी हैं तो आपको अकाउंट होल्डर का डेथ सर्टिफिकेट भी बैंक में जमा करवाना होगा. उसके बाद बैंक आपके दावे की जांच करेगा और फिर दावा सही होने पर आपको पैसों का भुगतान करेगा. एक बार बैंक द्वारा कस्टमर को भुगतान कर देने के बाद महीने के अंत में बैंक RBI के पास इस दावे से सम्बंधित कागजातों को जमा करवाता है ताकि बैंक को DEA फंड से रिफंड मिल सके. 

रेपो-रेट में नहीं होगा बदलाव
कल RBI ने अपनी मोनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक की थी. RBI ने बयान जारी करते हुए कहा कि मोनेटरी पॉलिसी कमेटी ने फैसला लिया है कि रेपो रेट को 6.5% पर ही स्थिर रखा जाएगा. इन्फ्लेशन की चुनौतियों के बीच पिछले साल मई से लेकर अभी तक RBI प्रमुख पॉलिसी रेट यानी रेपो रेट में लगभग 250 BPS (बेसिस पॉइंट्स) का इजाफा कर चुका है. 
 

यह भी पढ़ें: जानिए आखिर भारत में क्‍यों निवेश करना चाह रही हैं ब्रिटेन की 22 से ज्‍यादा रक्षा कंपनियां? 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

1 hour ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

1 hour ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

3 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

4 hours ago