✕

होम / यूटिलिटी / त्योहारी सीजन में अब आसानी से मिल जाएगी टिकट, रेलवे चलाएगा इतनी और गाड़ियां

त्योहारी सीजन में अब आसानी से मिल जाएगी टिकट, रेलवे चलाएगा इतनी और गाड़ियां

भारतीय रेलवे इससे पहले 179 गाड़ियां चलाने का ऐलान कर चुका है. त्योहारी सीजन में चलने वाली ये 32 और स्पे‍शल गाड़ियों सहित 211 गाड़ियां 2561 ट्रिप लगाएंगी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

त्योहारी सीजन पर होने वाली यात्रियों की असुविधा को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे ने दिवाली से लेकर छठ पूजा तक के लिए अब 32 और स्पेशल गाड़ियां चलाने का फैसला किया है. भारतीय रेलवे इससे पहले 179 गाड़ियां चलाने का ऐलान कर चुका है. त्योहारी सीजन में चलने वाली ये गाड़ियां 2561 ट्रिप लगाएंगी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके. ये सभी रेलगाड़ियां देश के सभी बड़े रेलवे डेस्टीनेशनों को कवर करेंगी, जिससे यात्रियों को त्योयहारी सीजन में काफी राहत मिलेगी.


कौन कौन चलाएगा कितनी गाड़ियां
रेलवे ने जो गाड़ियां चलाने का फैसला किया है उनमें सेंट्रल रेलवे 10 रेलगाड़ियां चलाएगा जो कि 132 चक्कर लगाएंगी, इसी तरह से ईसीआर 10 गाड़ियां चलाएगा जो कि 176 फेरे लगाएंगी,  ईसीओआर 6 गाड़ियां चलाएगा जोकि 94 चक्कर लगाएंगी, ईस्टर्न रेलवे 14 ट्रेन चलाएगा जो कि 108 चक्कर लगाएंगी, नॉर्दन रेलवे 44 गाड़ियां चलाएगा जो कि 367 चक्कर लगाएंगी, एनसीआर 9 गाड़ियां चलाएगा जो कि 227 चक्कर लगाएंगी, नार्थ ईस्टर्न रेलवे 4 गाड़ियां चलाएगा जो कि 64 चक्कर लगांएगी. नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे जो कि 7 गाड़ियां चलाएगा जो 257 चक्कर लगाएगी, साउदर्न रीजन 11 गाड़ियां चलाएगा जो कि 56 चक्कर लगाएंगी साथ ही कुछ जोन की अन्य, गाड़ियां कुल 211 गाड़ियां चलेंगी जोकि 2561 चक्कर लगाएंगी.


त्‍योहारों पर होती है जबर्दस्‍त भीड़
अब क्‍योंकि नवरात्र और दुर्गापूजा का त्योहार निकल चुका है. अब सामने दिवाली का त्योहार है और दूसरा छठ. दिवाली से ज्यायदा छठ पर बिहार और यूपी जाने वाले लोगों की भीड़ होती है और देशभर के सभी जगहों से लोग छठ का त्योहार मनाने के लिए अपने घर आते हैं. ऐसे में सभी स्टेशनों पर जबर्दस्त भीड़ होती है. जिसे मैनेज करने के लिए रेलवे ने ये इंतजाम किए हैं.


बिहार के लिए राजधानी चला रहा है रेलवे
भारतीय रेलवे छठ त्योएहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से पटना तक राजधानी गाड़ी चलाने का भी ऐलान किया है. ये रेलगाड़ी छठ त्योहार को देखते हुए चलाई गई है, जिससे कि जो लोगों को छठ के दौरान परेशानियों का सामना न करना पड़े. रेलवे ने पहले चरण में 179 स्पेशल गाड़ियां को चलाने ऐलान किया था. लेकिन यात्रियों की भारी दबाव के बाद रेलवे ने ये 32 गाड़ियां और चलाने का निर्णय किया है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

12 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

12 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

15 hours ago