✕

होम / यूटिलिटी / रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, अब 60 दिन पहले बुक होगी रिजर्वेशन टिकट

रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, अब 60 दिन पहले बुक होगी रिजर्वेशन टिकट

त्योहारी सीजन में अक्सर लोगों को रेलवे की टिकट के लिए लंबी वेटिंग का इंतजार करना पड़ता है. इस समस्या को खत्म को करने के लिए रिजर्वेशन टिकट सिर्फ 60 दिन पहले ही बुक कराया जा सकेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिवाली से लेकर छठ पर्व तक के इस त्योहारी सीजन में अक्सर लोगों को रेलवे में लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ता है. इसकी एक बड़ी वजह लोगों का मौजूदा व्यवस्था में रेलवे के रिजर्वेशन टिकट की बुकिंग 120 दिन पहले करा लेना है. इस समस्या को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने अब एक बड़ा फैसला लिया है, जो लंबी वेटिंग की समस्या को खत्म कर सकता है. दरअसल, गुरुवार को रेल रिजर्वेशन के नियम में बदलाव करते हुए रेलवे की रिजर्वेशन टिकट की एडवांस बुकिंग अब 60 दिन पहले  करने की घोषणा की है. तो चलिए जानते हैं ये व्यवस्था कब से लागू होगी और इससे लोगों को क्या फायदा होगा?

कब से लागू होगी व्यवस्था 

रेलवे बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि 1 नवंबर 2024 से रिजर्वेशन टिकट की एडवांस बुकिंग सिर्फ 60 दिन पहले होगी. जबकि 31 अक्टूबर 2024 तक 120 दिन पहले एडवांस टिकट बुक कराने की सर्विस जारी रहेगी. 

ताज और गोमती एक्सप्रेस में लागू रहेगी पुरानी व्यवस्था
रेलवे बोर्ड ने साफ किया है कि एक ही दिन में यात्रा पूरी करने वाली कुछ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में रिजर्वेशन की जो पुरानी व्यवस्था है, यानी एडवांस टिकट बुक करने की जो लोअर लिमिट तय है, वह पहले की तरह ही लागू रहेगी. इस तरह की ट्रेन में ताज एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन शामिल हैं.

विदेशी नागरिक व पर्यटकों के लिए भी नहीं बदले नियम
रेलवे बोर्ड ने ये भी कहा है कि विदेशी नागरिक या पर्यटकों के लिए 365 दिन पहले एडवांस में रेलवे रिजर्वेशन टिकट बुक कराने की सुविधा पहले की तरह बरकरार रहेगी. इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

कालाबाजारी पर लगेगी रोक
अगर सिर्फ 60 दिन पहले रेलवे का रिजर्वेशन टिकट बुक होगा, तो लोग पहले से टिकट बुक और होल्ड करके नहीं रख पाएंगे. वहीं, एजेंट्स के टिकट को होल्ड करने पर भी पाबंदी लगेगी. जबकि 60 दिन पहले एडवांस बुकिंग की सुविधा में टिकट को बुक कराने से इसकी कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी. हालांकि आईआरसीटीसी पहले ही टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए कई उपाय करता है. इसमें टिकट बुकिंग की लिमिट शामिल है.

इसे भी पढ़ें-बड़ी कंपिनयों से लेकर स्टार्टअप तक को लोन देंगे अंबानी, इस कंपनी से साथ चल रही डील की तैयारी...


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago