✕

होम / यूटिलिटी / रक्षाबंधन को लेकर रेलवे चला रहा 12 स्पेशल ट्रेन, ऐसे कंफर्म करें अपनी टिकट

रक्षाबंधन को लेकर रेलवे चला रहा 12 स्पेशल ट्रेन, ऐसे कंफर्म करें अपनी टिकट

रक्षाबंधन को लेकर रेलवे देश के अलग-अलग शहरों से 12 स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. इन रेलवे ने इन ट्रेनों की सूची भी जारी कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रेलवे रक्षाबंधन को लेकर देश के अलग-अलग शहरों से स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में है. रेलवे ने इन ट्रेनों की सूची भी जारी कर दी है, फिलहाल इन ट्रेनों में हजारों सीटें खाली हैं. अगर आप अपने घर से दूर किसी दूसरे शहर में रहते हैं और रक्षाबंधन पर अपने घर जाना चाहते हैं, तो आज ही बुकिंग करके अपनी सीट को कंफर्म कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं ट्रेन कौन-कौन से शहरों के लिए चल रही हैं और आप अपनी टिकट कंफर्म कैसे करा सकते हैं?

12 स्पेशन ट्रेनों को बढ़ाने की घोषणा
रक्षाबंधन के त्यौहार के पास आते ही ट्रेन टिकटों की मांग बढ़ गई है. ज्यादातर आरक्षित सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं, लेकिन इस बार ज्यादा यात्रियों की मांग को देखते हुए पश्चिमी रेलवे ने 6 जोड़ी यानी 12 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की घोषणा की है. 

यहां चलेंगी 12 स्पेशन ट्रेन 
1. ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल को 31 अगस्त 2024 तक के लिए बढ़ाया गया है.
2. ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल को 29 अगस्त 2024 तक के लिए बढ़ाया गया है.
3. ट्रेन संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल को 27 अगस्त 2024 तक के लिए बढ़ाया गया है.
4. ट्रेन संख्या 04125 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल को 26 अगस्त 2024 तक बढ़ाया गया है.
5. ट्रेन संख्या 01920 अहमदाबाद-आगरा कैंट त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल को 1 सितंबर 2024 तक बढ़ाया गया है.
6. ट्रेन संख्या 01919 आगरा कैंट-अहमदाबाद त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल को 31 अगस्त तक बढ़ाया गया है.
7. ट्रेन नंबर 01906 अहमदाबाद – कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 27 अगस्त 2024 तक बढ़ा दी गई है.
8. ट्रेन नंबर 01905 कानपुर सेंट्रल – अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 26 अगस्त 2024 तक बढ़ा दी गई है.
9. ट्रेन नंबर 04166 अहमदाबाद – आगरा कैंट साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 29 अगस्त 2024 तक बढ़ा दी गई है.
10. ट्रेन नंबर 04165 आगरा कैंट – अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 28 अगस्त 2024 तक बढ़ा दी गई है.
11. ट्रेन नंबर 04168 अहमदाबाद – आगरा कैंट साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 26 अगस्त 2024 तक बढ़ा दी गई है.
12. ट्रेन नंबर 04167 आगरा कैंट – अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 25 अगस्त 2024 तक बढ़ा दी गई है.

कंफर्म टिकट के लिए इस ऐप का करें इस्तेमाल
रेलवे की ओर से यात्रियों को कंफर्म टिकट उपलब्ध कराने के लिए एक ऐप लॉन्च किया गया है. उस ऐप का नाम Confirmtkt App है. इस ऐप की मदद से तत्काल टिकट बुक किया जाता है. इस ऐप की खास बात ये है कि आपको अलग-अलग ट्रेनों में उपलब्धता नहीं जांच करनी होती है. एक साथ संबंधित रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों में उपलब्ध तत्काल टिकट का ब्योरा यहां मिल जाएगा. ऐप के अलावा कंफर्म टिकट वेबसाइट (https://www.confirmtkt.com/) के जरिए भी बुक हो सकता है.

ऐसे करें टिकट बुक
1. Confirmtkt App को गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. इसकी सर्विस हिंदी, अंग्रेजी, समेत कई अन्य भाषाओं में उपलब्ध है. 
2. ऐप डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी से लॉगिन करना होगा. इसके बाद डेस्टिनेशन की जानकारी और ट्रैवल डेट सलेक्ट करना होता है. 
3. सर्च बटन क्लिक करने के बाद उस खास तारीख को उस रूट पर जितनी ट्रेनें चल रही होंगी, उसकी पूरी जानकारी आपके सामने होगी. आप जिस दिन यात्रा करना चाहते हैं या फिर उस दिन किस ट्रेन में किस क्लास में सीट उपलब्ध है, इसकी पूरी जानकारी आपके सामने होगी. यहां आप अपनी जरूरत के हिसाब से टिकट बुकिंग कर सकते हैं.

 


टैग्स    Confirmtkt App
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago