✕

होम / यूटिलिटी / फेस्टिवल सीजन में जेब काट रहा रेलवे, इन स्टेशनों पर 5 गुना महंगा हुआ प्लेटफॉर्म टिकट

फेस्टिवल सीजन में जेब काट रहा रेलवे, इन स्टेशनों पर 5 गुना महंगा हुआ प्लेटफॉर्म टिकट

फेस्टिवल सीजन में रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट महंगा कर दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फेस्टिवल सीजन में लगभग सभी ट्रेनें फुल चलती हैं. यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाती हैं. इस बार भी कई गाड़ियां चल रही हैं. अब जब ट्रेनें फुल होंगी, तो स्टेशनों पर भी अपने आप भीड़ बढ़ जाएगी. दरअसल, हमारे यहां एक यात्री को स्टेशन छोड़ने अमूमन पूरा परिवार चला आता है. इस वजह से स्टेशन पर भीड़ और बढ़ जाती है. ज्यादा भीड़ से अव्यवस्थाएं तो फैलती ही हैं, हादसे की आशंका भी बनी रहती है. इसी को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल रेलवे (Central Railway) के मुंबई डिवीजन ने कुछ स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट महंगा कर दिया है.

अब 10 नहीं चुकाने होंगे 50
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई डिवीजन ने कुछ स्टेशनों पर अगले आदेश तक प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपए का मिलेगा. जिन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट महंगे किए गए हैं, उनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, थाणे, कल्याण, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और पनवेल स्टेशन शामिल हैं. पहले इन स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट 10 रुपए का था, जो अब बढ़कर 50 रुपए हो गया है. रेल अधिकारियों का कहना है कि दिवाली और छठ के मद्देनजर रेल यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है. यात्रियों को छोड़ने के लिए भी काफी लोग स्टेशन पहुंच रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म टिकट महंगा किया गया है. यह व्यवस्था अक्टूबर महीने के अंत तक लागू रहेगी.

यहां पहले ही बढ़ गए थे दाम
इससे पहले, कुछ अन्य डिवीज़न ने भी प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाए हैं. नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन, आनंद विहार और गाजियाबाद पर 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2022 तक नई व्यवस्था लागू की गई है. यहां 10 रुपए के बजाए प्लेटफॉर्म टिकट 30 रुपए का मिल रहा है. स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है. इसी तरह, दक्षिण रेलवे ने भी प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाए हैं. यह व्यवस्था 1 अक्‍टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक लागू रहेगी. दक्षिण रेलवे के स्‍टेशनों पर प्‍लेटफॉर्म टिकट के लिए 10 के बजाए 20 रुपए चुकाने होंगे. 

DRM ले सकते हैं फैसला
पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु के कार्यकाल में निर्णय लिया गया था कि प्‍लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ाने का फैसला DRM खुद ले सकेंगे. तब से लेकर अब तक यही व्‍यवस्‍था चली आ रही है. बता दें कि कोरोनाकाल में भी रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को कम करने के मकसद से प्लेटफॉर्ट टिकट काफी महंगा कर दिया गया था. बाद में स्थिति सामान्य होने पर दाम नीचे भी आए थे. अब चूंकि फेस्टिवल सीजन है, इसलिए रेलवे ने फिर प्‍लेटफॉर्म टिकट महंगा कर दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

12 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

12 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

15 hours ago