होम / यूटिलिटी / साइबर सुरक्षा के लिए पब्लिक सेक्‍टर बैंक करेंगे ये हायरिंग, सुरक्षित होंगे ट्रांजैक्‍शन 

साइबर सुरक्षा के लिए पब्लिक सेक्‍टर बैंक करेंगे ये हायरिंग, सुरक्षित होंगे ट्रांजैक्‍शन 

RBI की 2022-23 की रिपोर्ट बताती है कि बैंक फ्रॉड की घटनाओं में बड़ा इजाफा हुआ है. पिछले साल जहां ये 8407 थी वहीं इस साल ये 14264 तक जा पहुंची हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लगातार बढ़ती डिजिटल ट्रांजैक्‍शन के बीच अब पब्लिक सेक्‍टर बैंक भी अपनी साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीरता से काम कर रहे हैं. इसी कड़ी में अब पब्लिक सेक्‍टर बैंक टेक और साइबर सिक्‍योरिटी एक्‍सपर्ट को हायर करने की तैयारी कर रहे हैं. हाल ही में यूको बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ हुए घटना के बाद कई बैंक इन तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नियुक्‍त करने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे डिजिटल ट्रांजैक्‍शन करने वालों को सुरक्षा मुहैया कराया जाए. 

कई बैंकों ने जारी किया है विज्ञापन 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ऑफ महाराष्‍ट्रा अपने डिजिटल ट्रांजैक्‍शन को सुरक्षित बनाने के लिए चीफ डिजिटल ऑफिसर नियुक्‍त करने जा रहा है. नाम ना छापने की शर्त पर इस बैंक के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है. इसी तरह देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्‍टर बैंक एसबीआई भी टेक और डिजिटल एक्‍सपर्ट की तलाश कर रहा है. इस बारे में एसबीआई के चीफ टेक्‍नोलॉजी ऑफिसर बालाजी राजगोपालन ने कहा कि जब हम ऐसे लोगों को हायर करने की सोच रहे हैं, लेकिन बाजार में इनकी काफी कमी है. लेकिन फिर भी हम ये हायरिंग करेंगे. इसी तरह इंडियन ओवरसीज बैंक भी अपने वहां साइबर सिक्‍योरिटी एक्‍सपर्ट की नियुक्ति करने जा रहा है. 

इन बैंकों में सामने आ चुकी है घटना 
दरअसल सभी बैंक अपने डिजिटल ट्रांजैक्‍शन को सुरक्षित बनाने के लिए जो कदम उठा रहे है उसके पीछे कहीं न कहीं हाल ही में दो बैंकों में सामने आए मामले शामिल हैं. इनमें पहला 10 नवंबर को दूसरे बैंक के एकाउंट होल्‍डरों में आईएमपीएस में गड़बड़ी के कारण यूको बैंक के खातों में जमा कर रहे थे. इस तकनीकी खराबी की सूचना यूको बैंक ने 15 नवंबर को एक्‍सचेंज को दी थी कि ये आईएमपीएस मनी ट्रांसफर को वैकल्पिक कर दिया है. इसके बाद उन्‍होंने ये भी स्‍पष्‍टीकरण में कहा कि आईएमपीएस के साथ कोई इश्‍यू नहीं था. 

बैंक ऑफ बड़ौदा में हुआ था ये हादसा 
 इसी तरह बैंक ऑफ बड़ौदा का डिजिटल मोबाइल ऐप वर्ल्‍ड कस्‍टमर्स के एकाउंट के साथ टेंपरिंग करने में शामिल था. इसमें अलग-अलग लोगों के संपर्क को एक साथ जोड़ दिया गया जिससे मोबाइल नंबर रजिस्‍ट्रेशन की संख्‍या को बढ़ाया जा सके. इसके बाद आरबीआई के निर्देशों के बीच बीओबी की ओर से एक स्‍पष्‍टीकरण जारी किया गया था, जिसमें बताया गया था कि आरबीआई के निर्देशों को पूरा करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. इसके बाद 18 अक्‍टूबर को  ये भी खबर सामने आई थी कि बैंक ने 60 कर्मचारियों को निकाल दिया है जिसमें 18 असिसटेंट जनरल मैनेजर शामिल थे. RBI की 2022-23 की रिपोर्ट बताती है कि बैंक फ्रॉड की घटनाओं में बड़ा इजाफा हुआ है. पिछले साल जहां ये 8407 थी वहीं इस साल ये 14264 तक जा पहुंची हैं. 

 

ये भी पढ़ें :  अब इस पोस्‍ट के लिए दिल्‍ली हाईकोर्ट ने अश्‍नीर ग्रोवर पर लगाया इतने लाख का जुर्माना
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

2 days ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

2 days ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

4 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

6 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

6 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago