✕

होम / यूटिलिटी / आम जनता को मिली राहत, 60 रुपए किलो में मिलेगा टमाटर, कई इलाकों में लगेंगे स्टॉल

आम जनता को मिली राहत, 60 रुपए किलो में मिलेगा टमाटर, कई इलाकों में लगेंगे स्टॉल

माटर के बढ़ते दाम के बीच भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF) ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत दी है. इसके लिए चुनींदा जगहों पर स्टॉल लगाए जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं. बाजार में टमाटर की कीमत करीब 100 रुपये किलो तक है. टमाटर की बढ़ती कीमत के बीच आज यानी 29 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में लोगों को 60 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर मिलेंगे. इस दर पर टमाटर भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF) की ओर से बेचे जाएंगे. इसके लिए NCCF दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में स्टॉल लगाएगी. एनसीसीएफ के मुताबिक इस कदम का उद्देश्य दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में टमाटर की खुदरा कीमतों को कम करना है, जिससे उपभोक्ताओं को जरूरी  राहत मिलेगी.

60 रुपए प्रति किलो की दर से बेचे जाएंगे टमाटर

NCCF के मैनेजिंग डायरेक्टर ने पुष्टि की है कि 29 जुलाई 2024 से टमाटर 60 रुपए प्रति किलो की खुदरा कीमतों से नई दिल्ली एनसीआर में कुछ इलाकों में बेचे जाएंगे. दिल्ली एनसीआर के जिन इलाकों में टमाटर बेचे जाएंगे उनमें कृषि भवन, CGO कॉम्प्लेक्स, लोधी कॉलोनी, हौज खाज हेड ऑफिस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, आईएनए मार्केट, मंडी हाउस, कैलाश कॉलोनी, आईटीओ, साउथ एक्सटेंशन, मोती नगर, द्वारका, नोएडा सेक्टर 14 और नोएडा सेक्टर 76, रोहिणी और गुरुग्राम शामिल हैं.   

कम बारिश भी बनी महंगाई का कारण

ऐसा नहीं है कि सब्जियों की कीमत बारिश होने के कारण ही बढ़ी है. कई इलाकों में कम बारिश के चलते भी सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी देखी गई है. दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी, ओखला सब्जी मंडी, आजादपुर सब्जी में पिछले कई दिनों सब्जियों के दाम काफी तेजी से बढ़ रहे थे. इसके पीछे का मुख्य कारण बारिश कम होना बताया जा रहा था. हालांकि आलू और प्याज की कीमत स्थिर बनी हुई है. आलू की कीमत 40 से 50 रुपये किलो और प्याज की कीमत 50 से 60 रुपये प्रति किलो है.

कई प्रदेशों में खराब हुई फसल

आजादपुर सब्जी मंडी के वेजिटेवल ट्रेडर्स असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल मल्होत्रा ने बताया कि बारिश कम होने के चलते कई प्रदेशों में फसल खराब हुई है. इसका असर हरी सब्जियों के दाम पर पड़ा है. नतीजतन, बेंगलुरु और महाराष्ट्र से कई सब्जियों की सप्लाई प्रभावित हो गई है. इसके चलते टमाटर और शिमला मिर्च का थोक रेट 100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया था. लेकिन अब बेंगलुरु से टमाटर की सप्लाई शुरू हो गई है. इसके चलते आजादपुर सब्जी मंडी में टमाटर का थोक रेट 30 से 40 रुपये प्रति किलो तक आ गया है, जबकि पिछले हफ्ते इसकी कीमत लगभग 80 रुपये प्रति किलो थी. वहीं, महाराष्ट्र से शिमला मिर्च की सप्लाई शुरू हो गई है. इससे इसकी कीमत में भी काफी गिरावट आई है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago