✕

होम / यूटिलिटी / प्रदूषण को लेकर थम नहीं रही है सियासत, अब अश्विनी चौबे ने कह दी बड़ी बात

प्रदूषण को लेकर थम नहीं रही है सियासत, अब अश्विनी चौबे ने कह दी बड़ी बात

हम लोगों ने एनसीआर के राज्‍यों के साथ समन्‍यवय बनाया है. जहां तक एनसीआर में मॉनीटरिंग करना हमारा फर्ज है और जितनी भी राशि उसके लिए उपलब्‍ध करानी चाहिए वो हमने कराई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की राजधानी दिल्‍ली में छाए प्रदूषण को लेकर एक ओर जहां केन्‍द्र सरकार कई काम करने के दावे कर रही है तो वहीं दिल्‍ली सरकार भी यही दावे कर रही है.  हालात ये हैं कि दोनों सरकारें एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूक रही हैं.  अब इसी कड़ी में केन्‍द्रीय पर्यावरण राज्‍य मंत्री अश्विनी चौबे ने एक बार फिर दिल्‍ली सरकार का नाम लिए बिना निशाना साधा है उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र सरकार समन्‍वय के साथ काम करना पसंद करती है.  लेकिन कुछ लोग हैं जो सियासत कर रहे हैं.

क्‍या कहा केन्‍द्रीय पर्यावरण राज्‍य मंत्री ने
केन्‍द्रीय पर्यावरण राज्‍य मंत्री ने दिल्‍ली की बदहाल प्रदूषण व्‍यवस्‍था को लेकर कहा कि दिल्‍ली के हालात की हम लोग कहीं भी रहे उसकी मॉनिटरिंग भी करते हैं, हम लोगों ने एनसीआर के राज्‍यों के साथ समन्‍यवय बनाया है.  हमने क्‍लीन एयर से लेकर कई कार्यक्रम भी बनाए हैं.  जहां तक एनसीआर में मॉनीटरिंग करना हमारा फर्ज है और जितनी भी राशि उसके लिए उपलब्‍ध करानी चाहिए वो हमने कराई है.  कुछ बड़बोले लोग हैं जो अपनी जिम्‍मेदारी से पल्‍ला हटा लेते है उनको हिमांचल और गुजरात का चुनाव दिखाई दे रहा है उन्‍होंने  कहा कि उन्‍हें यहां जान बचाने में आगे आना चाहिए.  यहां से पल्‍ला मत झाड़ो, दिल्‍ली हो पंजाब हो ये पल्‍ला झाड़ने वाले लोग सावधान रहिए.  हम लोगों ने समन्‍वय भाव से एनसीआर के सभी सरकारों से बात करने का काम कर रहे हैं.

दिल्‍ली में लगातार बद्त्‍तर हो रहे हैं प्रदूषण से हालात
देश की राजधानी दिल्‍ली में प्रदूषण से हालात लगातार बद्त्‍तर होते जा रहे हैं.  हालात ये हैं कि आनंद विहार सहित दिल्‍ली का ओवरऑल प्रदूषण स्‍तर खतरनाक स्‍तर में प्रवेश कर चुका है.  दिल्‍ली के एक्‍यूआई की अगर बात करें तो शनिवार को राजधानी दिल्‍ली में आज सुबह धीरपुर का एक्‍यूआई लेवल 534 रिकॉर्ड किया गया था इसी तरह 529 नोएडा में जबकि 478गुरूग्राम में रिकॉर्ड किया गया था.  जो कि प्रदूषण के मानकों में सीवीयर कंडीशन कहलाती है. हालांकि दिन चढने के बाद दिल्‍ली में प्रदूषण का स्‍तर कुछ कम जरूर हो गया था.


गोपाल राय ने लिखा हरियाणा सीएम को पत्र
वहीं दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्‍होंने मांग की है कि दिल्‍ली में प्रवेश करने वाले डीजल वाहनों को उनकी पुलिस ईस्‍टर्न पेरीफेरल एक्‍सप्रेस वे पर डाइवर्ट कर दे तो दिल्‍ली बॉर्डर पर जाम कम हो जाएगा.  दरअसल दिल्‍ली में ग्रैप 4 लागू होने के बाद से यहां कमर्शियल डीजल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद हो गया है, जिसके कारण दिल्‍ली बॉर्डर पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है. इसी के कारण गोपाल राय ने ये पत्र लिखा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

8 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

10 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago