✕

होम / यूटिलिटी / PNB दे रहा है सस्ते में प्रापर्टी खरीदने का मौका, मेगा ई-ऑक्शन में आप भी लगाएं बोली

PNB दे रहा है सस्ते में प्रापर्टी खरीदने का मौका, मेगा ई-ऑक्शन में आप भी लगाएं बोली

सरकारी बैंक नेशनवाइड ऑनलाइन ई-नीलामी आयोजित कर रहा है, जिससे यहां पर बैंक मॉर्टगेज प्रॉपर्टी बेचकर अपनी बकाया रकम वसूल कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी सस्ते में मकान, दुकान या प्लॉट खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर देने वाली है। भारत का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) मेगा ई-ऑक्शन के माध्यम से आपको कई प्रॉपर्टी (Property) सस्ते में खरीदने का मौका दे रहा है। PNB ऑनलाइन ई-नीलामी या मेगा ई-ऑक्शन (Mega E-Auction) आयोजित करने जा रहा है जिसके माध्यम से बैंक मॉर्टगेज प्रॉपर्टी बेचकर अपनी बकाया रकम वसूल सकता है। अगर आप भी कम दाम में प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो इस खबर को पूरा पढ़ें, क्योंकि इसी हफ्ते ये मौका मिलने वाला है।

पंजाब नेशनल बैंक ने किया X पोस्ट

पंजाब नेशनल बैंक ने एक्स पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है. पंजाब बैंक की ओर ये से यह ऑक्शन 28 जून 2024 को किया जाएगा. अपने ऑफिशियल पोस्ट में पीएनबी ने लिखा है कि रेसीडेंशियल से लेकर कमर्शियल तक, एक ही समय में एक ही जगह पर सब कुछ आप मेगा ई-नीलामी में ले सकते हैं. यानी आप अगर घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पंजाब नेशनल बैंक के खास ई-नीलामी ऑफर के जरिए सस्ता मकान भी खरीद सकते हैं.

किस तरह की कितनी प्रॉपर्टीज हैं ऑक्शन में

•    रेसीडेंशियल प्रॉपर्टीज- 12695
•    कमर्शियल प्रॉपर्टीज- 2363
•    इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टीज- 1168
•    एग्रीकल्चर लैंड- 102
इस ऑक्शन के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल लिंक https://ibapi.in/Sale_Info_Landing_hindi.aspx पर क्लिक करें. यहां आपको ऑक्शन के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी.
आपको बता दें कि कई लोग बैंक से प्रॉपर्टी के लिए लोन लेते हैं, अगर किसी वजह से वो लोन नहीं चुका पाते हैं तो उनकी जमीन या फिर प्लॉट को बैंक के द्वारा कब्जे में ले लिया जाता है. बैंकों की ओर से समय-समय पर इस तरह की प्रॉपर्टी की नीलामी करके अपनी बकाया राशि वसूल कर ली जाती है.

ई-ऑक्शन प्लेट्फॉर्म की गाइडलाइंस

•    IBAPI पोर्टल पर बैंकों के जरिए मॉर्टगेज प्रॉपर्टीज को नीलाम किया जाएगा.
•    बिडर/परचेजर रजिस्ट्रेशन: बोली लगाने वाले को अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी यूज करते हुए ई-नीलामी प्लेट्फॉर्म में रजिस्ट्रेशन कराना होगा
•    केवाईसी वेरिफिकेशन:  बिडर्स या बोलीकर्ता को जरूरी केवाईसी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. केवाईसी डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन ई-ऑक्शन सर्विस प्रोवाइडर करेंगे. 
•    ईएमडी रकम को अपने ग्लोबल ईएमडी खाते में ट्रांसफर करें. ई-ऑक्शन प्लेट्फॉर्म पर जनरेट हुए चालान का इस्तेमाल करके आप एनईएफटी/आरटीजीएस के जरिए ऑनलाइन/ऑफलाइन मोड से पैसा ट्रांसफर करें.
•    बिडिंग प्रोसेस और ऑक्शन रिजल्ट: रजिस्टर्ड बिडर्स स्टेज 1, 2 और 3 पूरा करने के बाद ई-ऑक्शन प्लेट्फॉर्म पर ऑनलाइन बोली लगा सकते हैं.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago