होम / यूटिलिटी / चौथी वंदे भारत को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें कहां से कहां तक चलेगी
चौथी वंदे भारत को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें कहां से कहां तक चलेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लिए चलने वाली चौथी वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई. यह ट्रेन ऊना से दिल्ली का सफर तय करेगी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन के हिमाचल दौरे पर कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई है. उन्होंने गुरुवार को बल्क ड्रग पार्क का भी शिलान्यास किया और चौथी वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई. यह ट्रेन दिल्ली से ऊना के बीच चलेगी. भारतीय रेलवे इससे पहले तीन अन्य वंदे भारत चला चुका है, जिसमें दिल्ली- कटरा, दिल्ली-बनारस और मुंबई-गांधीनगर शामिल है.
बल्क ड्रग पार्क से बदलेगी राज्य की अर्थव्यवस्था
पीएम मोदी ने ऊना में बल्क ड्रग पार्क के शिलान्यास के अवसर पर कहा कि हिमाचल उन कुछ राज्यो में शामिल है, जिसे बल्क ड्रग पार्क जैसे प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है. बल्क ड्रग पार्क में एक ही जगह पर कई मेडिसिन कंपनियों को काम करने के लिए जगह मुहैया कराई जाती है. उन्होंने कहा कि इस बल्क ड्रग पार्क से राज्य की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इसके बनने के बाद राज्य में रोजगार के भी नए अवसर पैदा होंगे.
पीएम मोदी ने हरोली में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी, जिसे 1,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा. यह पार्क एपीआई (दवा के चिकित्सकीय गुणों के लिए जिम्मेदार यौगिक) आयात पर निर्भरता घटाने में मदद करेगा. इससे लगभग 10,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होने और 20,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है.
IIIT का भी किया शिलान्यास
पीएम मोदी ने कहा कि राज्य की पिछले लंबे समय से यह मांग रही है कि उसके वहां एजुकेशन सेक्टर से जुड़े बड़े संस्थानों को लाया जाए. उन्होंने कहा कि इस समय डबल इंजन की सरकार बड़ी सक्रियता से काम कर रही है, जिसके तहत आज IIIT का शिलान्यास किया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य में IIT, AIIMS जैसे संस्थानों को लाने के लिए डबल इंजन की सरकार का इंतजार करना पड़ा.
PM मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को भी दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लिए चलने वाली चौथी वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई. यह ट्रेन ऊना से दिल्ली का सफर तय करेगी. वंदे भारत कई सुविधाओं से युक्त नई ट्रेन है जो 50 सेकंड में 100 किलोमीटर की स्पीड प्राप्त कर लेती है. इसमें स्लाइडिंग डोर सहित कई तरह के फीचर शामिल हैं, जो ट्रेन को दूसरी ट्रेनों से अलग बनाते हैं.
टैग्स