✕

होम / यूटिलिटी / पीएम मोदी ने संसद में देश के कारोबार को लेकर कही ऐसी बात, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

पीएम मोदी ने संसद में देश के कारोबार को लेकर कही ऐसी बात, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे

पीएम मोदी देश की बढ़ती नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का उल्लेख करना नहीं भूले. उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा उत्पादन क्षमता के मामले में आज भारत चौथे स्थान पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पीएम मोदी ने बुधवार को राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर और विपक्ष  के आरोपों को लेकर लोकसभा में अपना भाषण दिया. अपने इस भाषण में पीएम मोदी ने भारत के फलते-फूलते स्टार्टअप इकोसिस्टम से लेकर शिक्षा और खेल के क्षेत्र में इसके बेहतर प्रदर्शन तक सभी क्षेत्रों में हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में बताते हुए अपनी बात कही. उन्‍होनें बताया कि देश ने 2014 से लेकर अब तक क्‍या हासिल किया है.

देश में स्‍टार्टअप का बिछा जाल

पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि भारत ने पिछले नौ वर्षों में 90,000 से अधिक स्टार्टअप को देश में फैलते हुए देखा है. प्रधान मंत्री ने कहा, अब हमारा देश स्टार्टअप की दुनिया में विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, उन्होंने यह भी कहा कि देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में अत्यधिक उर्वर और बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम पहुंच गया है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि COVID महामारी के दौरान देश में 100 से अधिक यूनिकॉर्न बन गए.

मोबाइल निर्माण में दूसरे नंबर पर पहुंचा देश

पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि भारत मोबाइल निर्माण के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है, पीएम मोदी ने संसद के निचले सदन में अपने संबोधन के दौरान कहा आज भारत की एविएशन इंडस्ट्री पर सबकी निगाहें टिकी हुई है. आज भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या और बढ़ते घरेलू हवाई यातायात के मामले में देश दूसरे नंबर पर आ गया है. उन्‍होंने कहा कि देश भर में बढ़ती विकास की गतिविधियों में समानता समानता रखने के लिए, भारत की बढ़ती ऊर्जा मांग ने इसे दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता बना दिया है.

2004 से 2014 के बीच खराब थी हालत

मौजूदा सरकार के काम और उपलब्धि की विपक्ष की आलोचना पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह विपक्ष की निराशा है जिसके कारण सरकार पर आरोप लगे हैं. 2004 और 2014 के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था खराब स्थिति में थी.  पीएम मोदी ने कहा कि मुद्रास्फीति दोहरे अंक में थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उच्च शिक्षा में नामांकन की संख्या पहली बार 4 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है. उन्होंने यह भी कहा कि इंजीनियरिंग, मेडिकल और कई अन्य कॉलेज भी देश में तेजी से बढ़ रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

3 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

5 hours ago