✕

होम / यूटिलिटी / PM मोदी ने 100 रु. का सिक्का जारी करते हुए पुलिस को लेकर जो कहा, उसे जरूर जानना चाहिए

PM मोदी ने 100 रु. का सिक्का जारी करते हुए पुलिस को लेकर जो कहा, उसे जरूर जानना चाहिए

पीएम मोदी ने 100 रुपये का डाक टिकट और 100 रुपये के मूल्य का सिक्का भी जारी किया. पीएम मोदी ने कहा कि पुलिस सिर्फ लोगों की रक्षा नहीं करती है बल्कि लोकतंत्र की भी रक्षा करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की राजधानी दिल्लील में चल रही इंटरपोल की 90वीं बैठक का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने 100 रुपये का डाक टिकट और 100 रुपये के मूल्य का सिक्का भी जारी किया. पीएम मोदी ने कहा कि पुलिस सिर्फ लोगों की रक्षा नहीं करती है बल्कि लोकतंत्र की भी रक्षा करती है. इंटरपोल का ये सालाना कांफ्रेंस दिल्ली् के प्रगति मैदान में चल रहा है जहां ये 18 से 21 अक्टूबर तक चलेगा. इसके समापन सत्र को गृ‍ह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे. इस महासम्मेलन के लिए प्रगति मैदान और उसके आसपास सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक के खास इंतजाम किए गए हैं.
 
पीएम बोले इंटरपोल को अगले साल हो जाएंगे 100 साल
पीएम मोदी ने आज इस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि एक ओर जहां भारत आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. वहीं 2023 में इंटरपोल भी अपने स्थाीपना के 100 साल पूरे करने जा रहा है. उन्होंने कहा कि ये समय आत्म निरीक्षण और भविष्यो को बेहतर बनाने का है. पीएम ने ये भी कहा कि ये वो समय है जब हम अपनी गलतियों से सीखें और बेहतर भविष्य  की ओर आगे बढें. पीएम मोदी ने उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे हमारे पुलिसकर्मियों ने कोविड के समय दिन रात एक करके लोगों की मदद की. जिनमें से कई लोगों ने तो अपनी जान भी गंवा दी.


अगले तीन दिन और चलेगा कांफ्रेंस
भारत में इंटरपोल की सालाना बैठक 25 साल के बाद हो रही है. इंटरपोल की ये बैठक इससे पहले 1997 में हुई थी. इंटरपोल की इस बैठक में 197 सदस्यी देश भाग ले रहे हैं. जो आने वाले तीन दिनों के अंदर अपने अपने अनुभव साझा करेंगे. इस कांफ्रेंस को आज के सयम में हो रहे अलग अलग किस्म  के अपराधों पर नकेल कसने के मकसद से भी देखा जा रहा है. इस तरह की कांफ्रेंस में सभी सदस्यो देशों को नई नई तकनीक से अपराध से निटपटने के नए तरीकों के बारे में जानकारी मिलती है.

समापन सत्र में शामिल होंगे गृह मंत्री
पीएम मोदी ने आज जिस कार्यक्रम का उदघाटन किया है 21 अक्टूषबर को गृह मंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम का समापन करेंगे. इस कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए अतरिक्त पुलिसबल सहित अतरिक्त् ट्रैफिक पुलिस को भी तैनात किया गया है. यही नहीं प्र‍गति मैदान इलाके की सुरक्षा पर भी दिल्ली पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

12 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

12 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

15 hours ago