✕

होम / यूटिलिटी / PM Modi ने इस राज्य की महिलाओं को दिया बर्थडे का रिटर्न गिफ्ट, हर साल खाते में आएंगे 10 हजार!

PM Modi ने इस राज्य की महिलाओं को दिया बर्थडे का रिटर्न गिफ्ट, हर साल खाते में आएंगे 10 हजार!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2024 को अपने 74वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में ओडिशा में Subhadra Yojana का शुभारंभ किया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा राज्य की महिलाओं को अपने जन्मदिन का रिटर्न गिफ्ट दिया है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2024 को अपने 74वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में ओडिशा में सुभद्रा योजना (Subhadra Yojana) का शुभारंभ किया है. इस योजना के तहत राज्य की 1 करोड़ महिलाओं को सालाना 2 किस्त में 10,000 रुपये दिए जाएंगे. तो आइए जानते हैं ये योजना क्या है और महिलाओं को इसका लाभ कैसे मिलेगा? 

सुभद्रा योजना पर 55,825 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार
 
ओडिशा में शुरु होने वाली सुभद्रा योजना राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की जा रही है, लाभार्थी महिलाओं को हर साल 2 किस्तों में कुल 10,000 रुपये दिए जाएंगे. इन महिलाओं को पहली किस्त हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) और दूसरी किस्त राखी पूर्णिमा पर मिलेगी. बता दें, इस योजना में ओडिशा की कम से कम 1 करोड़ महिलाओं को 5 साल की अवधि में 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी. इस योजना को 2024-25 से लेकर 2028-29 तक के लिए चलाया जाएगा. जिसमें सरकार करीब 55,825 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है.
 

इसे भी पढ़ें-किसानों को मिली बड़ी राहत, सरकार ने दी PM Aasha स्कीम को जारी रखने की मंजूरी!

इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ
सुभद्रा योजना के तहत अब तक करीब 60 लाख महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है. 15 सितंबर तक जिन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो गया है, उन्हें 17 सितंबर को वित्तीय सहायता की पहली किस्त दे दी गई है. बता दें, सुभद्रा योजना का फायदा राज्य की उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 21 से 60 साल के बीच है

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
वह महिलाएं जिन्हें किसी सरकारी स्कीम या स्कॉलरशिप के तहत 18000 रुपये या उससे अधिक सालाना मिलते हैं, उन्हें इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा. इसके साथ ही वे महिलाएं जो टैक्स भरती हैं, वह भी इस योजना का फायदा नहीं उठा सकती हैं. 

योग्य महिलाएं ऐसे करें आवेदन
महिलाएं इस योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकती हैं. ऑनलाइन आवेदन के लिए सुभद्रा पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि ऑफलाइन आवेदन के लिए महिलाएं स्थानीय बैंक, डाकघर, या कॉमन सर्विस सेंटरों (CSC) का सहारा ले सकती हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago