✕

होम / यूटिलिटी / पीएम मोदी ने 75000 हजार युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र, जो कहा वो जरूर जानिए

पीएम मोदी ने 75000 हजार युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र, जो कहा वो जरूर जानिए

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की यूथ शक्ति के लिए आज का दिन बेहद अहम है, जिसमें पिछले 8 साल में देश में रोजगार और स्‍वरोजगार का अभियान चल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पीएम मोदी ने मिशन नियुक्ति के तहत धनतेरस के दिन देश के 75 हजार युवाओं को वो तोहफा दिया जो किसी भी युवा का बड़ा सपना होता है. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए 75 हजार लोगों को केंद्र सरकार  की नौकरियों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए. ये नियुक्तियां सरकार के द्वारा चलाए जा रहे मिशन नियुक्ति के तहत दिया गया.इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत की यूथ शक्ति के लिए आज का दिन बेहद अहम है. जिसमें पिछले आठ साल में देश में रोजगार और स्‍वरोजगार का जो अभियान चल रहा है आज उसमें रोजगार मेले की शुरुआत के जरिए एक नई कड़ी जुड़ी है. आज केन्‍द्र सरकार 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले आठ सालों में देश पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन गया है. हमने पिछले आठ सालों में दसवें पायदान से आठवें पायदान की छलांग लगाई है. ऐसा इसलिए हो पा रहा है क्‍योंकि हमने उन रूकावटों को दूर किया है जो पैदा हो रही थी.

 
10 लाख नियुक्तियों का है लक्ष्‍य 
सरकार ने अगले डेढ़ साल में केन्‍द्र सरकार ने अपने सभी मंत्रालयों में 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्‍य बनाया है, जिसके तहत पहली कड़ी में आज 75 हजार युवाओं को रोजगार देकर इसकी शुरुआत की है. सरकार ने अगले डेढ़ सालों में इन सभी नियुक्तियों को करने का लक्ष्‍य निर्धारित किया है, जिसके जरिए सरकार अलग-अलग मंत्रालयों में खाली चल रहे पदों पर लोगों को नियुक्‍त कर सके. सरकार ने पिछले साल सभी मंत्रालयों से इस बाबत अपनी-अपनी वैकेंसी की जानकारी मांगी थी. जिसके बाद सरकार ने 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का संकल्‍प लिया है.

देश में 75 जगहों पर मौजूद रहे केन्‍द्रीय मंत्री

सरकार के इस कार्यक्रम के लिए आज देशभर में 75 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र देने के 75 मंत्रियों को अलग- अलग जगहों पर लगाया गया था. इन नियुक्तियों की जानकारी देते हुए केन्‍द्रीय मंत्री जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि जिन 75 हजार युवाओं को ये नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं, वो देश के हर कोने से है. उन्‍होंने कहा कि इसके लिए हमारे केन्‍द्रीय मंत्री अलग-अलग जगहों पर मौजूद हैं.


38 मंत्रालयों में हुई है 75 हजार युवाओं की नियुक्ति 
सरकार ने जिन 75 हजार युवाओं को रोजगार मेले के जरिए नियुक्ति पत्र दिया है. उसमें सरकार के 38 अलग-अलग  मंत्रालय शामिल हैं.. जिसमें वित्‍त, कार्मिक, ग्रामीण विकास, पंचायती राज्‍य और अन्‍य मंत्रालय शामिल हैं. ये नियुक्तियां सरकार के अलग-अलग पदों के लिए हुई हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

9 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

11 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

11 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

14 hours ago