✕

होम / यूटिलिटी / PhonePe का धमाकेदार 'धनतेरस ऑफर', सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले

PhonePe का धमाकेदार 'धनतेरस ऑफर', सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले

कंपनी ने इस ऑफर के बारे में बताया कि धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदना बहुत शुभ होता है. इसलिए PhonePe अपने उपयोकर्ताओं को ऑफर दे रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: इस साल 23 अक्टूबर को धनतेरस है. इस दिन भारी संख्या में लोग सोना-चांदी खरीदते हैं. इस विशेष दिन सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसे में यदि आपको इसपर भी शानदार ऑफर मिले तो कैसा रहेगा? PhonePe ने घोषणा की है कि वह धनतेरस 2022 के लिए सोने और चांदी की खरीद पर ग्राहकों के लिए रोमांचक ऑफर ला रहा है.

सोने और चांदी की खरीद पर कितना मिलेगा कैशबैक
यदि इस खास मौके पर आप PhonePe से सोना-चांदी खरीदते हैं तो आपको सोने पर 2,500 रुपये तक और चांदी पर 500 रुपये तक का कैशबैक दिया जाएगा. इस ऑफर का लाभ कोई भी ग्राहक उठा सकता है. कंपनी ने इस ऑफर के बारे में बताया कि धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदना बहुत शुभ होता है. इसलिए PhonePe अपने उपयोकर्ताओं को ऑफर दे रही है. कंपनी ने बताया कि यदि कोई उपयोगकर्ता 1,000 रुपये या उससे अधिक की सोने और चांदी की खरीददारी करता है तो उसे आकर्षक छूट दी जाएगी.

कब तक वैलिड है यह ऑफर
इस ऑफर में कहा गया है कि यदि आप 26 अक्टूबर, 2022 तक PhonePe से सोना और चांदी खरीदते हैं तो आप इस कैशबैक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. कंपनी ने कहा कि ग्राहक उनके प्लेटफॉर्म पर उच्चतम 99.99 प्रतिशत शुद्धता वाला 24 कैरेट का सोना और चांदी खरीद सकते हैं. इसके साथ ही सोने के सिक्कों की प्रत्येक खरीद के लिए एक शुद्धता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा.

आइए, अब जानते हैं कि आप PhonePe से कैसे खरीद सकते हैं सोना और चांदी, जानिए स्टेप-बाई-स्टेप प्रॉसेस की जानकारी

Step 1: PhonePe होमपेज पर सबसे नीचे वेल्थ आइकॉन पर क्लिक करें.

Step 2: इसके बाद, अपनी खरीददारी की चॉइस के अनुसार गोल्ड/सिल्वर आइकन पर क्लिक करें.

Step 3: 'स्टार्ट एक्युमुलेटिंग' या 'बाय मोर गोल्ड' पर क्लिक करें. वैकल्पिक रूप से, यदि आप खरीदना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए सोने/चांदी के किसी भी कॉइन पर क्लिक कर सकते हैं और अपना कॉइन आपके दरवाजे पर पहुंचा सकते हैं.

Step 4: अमाउंट डालें और 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करें.

Step 5: अंत में, खरीददारी पूरी करने के लिए Proceed to Pay पर क्लिक करें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

12 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

12 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

15 hours ago