✕

होम / यूटिलिटी / नवंबर में अप्रैल फूल! क्या सच में घटे हैं आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां चेक करिये

नवंबर में अप्रैल फूल! क्या सच में घटे हैं आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां चेक करिये

कल कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 40 पैसे की कटौती की गई है जो मंगलवार सुबह 6 बजे से लागू हो जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: उम्मीद की जा रही थी नवंबर की शुरुआत राहतों के साथ होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्की राहत दी गई है. 

कल कीमतें घटने की खबरें चलाईं गईं
कल कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 40 पैसे की कटौती की गई है जो मंगलवार सुबह 6 बजे से लागू हो जाएगी, इस खबर से लोगों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. हमने IOC की वेबसाइट पर जाकर जब देखा तो अप्रैल फूल वाली फीलिंग आई. पेट्रोल और डीजल के दाम दिल्ली समेत चारों महानगरों में जस के तस थे. केवल बिहार के कुछ जिलों और उत्तर प्रदेश के नोएडा को छोड़कर कहीं भी कीमतों में कोई राहत नहीं मिली है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में दाम स्थिर हैं. दिल्ली में आज भी पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए, कोलकाता में 106.03 रुपए, मुंबई में 106.31 रुपए और चेन्नई में 102.63 रुपए प्रति लीटर है. 

बिहार में घटे दाम
हालांकि बिहार में पटना समेत कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हुई हैं. पटना के अलावा पूर्णिया, सीतामढ़ी, छपरा, औरंगाबाद, जहानाबाद समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है. पटना में पेट्रोल 88 पैसे और डीजल में 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है. पटना में पेट्रोल 31 अक्टूबर को 108.12 रुपये प्रति लीटर था, जो कि अब 88 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है, डीजल भी 82 पैसे सस्ता होकर 94.86 रुपये से 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है. हालांकि भागलपुर में मंगलवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों में अबतक कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. 
 
नोएडा में भी कम हुई कीमतें
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की बात करें तो नोएडा में पेट्रोल 21 पैसे सस्ता होकर 96.79 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 18 पैसे सस्ता हुआ है, ये 90.14 रुपये से घटकर 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल डीजल की कीमतों में 1 पैसे की कटौती हुई है. उम्मीद की जा रही था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत मिलेगी क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें टूटी हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. ब्रेंट क्रूड सोमवार को करीब 1 परसेंट और शुक्रवार को करीब 1.2 परसेंट टूटा था, जिससे भाव 95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गये थे. 
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 6 महीने से ज्यादा समय से कोई बदलाव नहीं किया गया है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार 7 अप्रैल को कटौती की गई थी. 

ऐसे पता कर सकते हैं आज के रेट 
अगर आप पेट्रोल डीजल का रेट जानना चाहते हैं तो ये तरीका बेहद आसान है. आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

VIDEO: इस दिवाली पटाखों के जानलेवा प्रदूषण से खुद को कैसे बचाएं, अपनाएं ये जरूरी 6 टिप्स


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

9 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago