✕

होम / यूटिलिटी / Petrol-Diesel को लेकर आई ये बड़ी खबर, फिर जग गईं जनता की उम्मीदें 

Petrol-Diesel को लेकर आई ये बड़ी खबर, फिर जग गईं जनता की उम्मीदें 

पिछले काफी समय से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं यानी उनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में कमी की उम्मीद लगाए बैठी जनता के लिए राहत भरी खबर है. अगले महीने तक पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां तेल की कीमतें 5 से 10 रुपए घटाने पर विचार कर रही हैं. दरअसल, माना जा रहा है कि ऑयल कंपनियों का मुनाफा दिसंबर 2023 तिमाही में 75000 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है और इसी के मद्देनजर कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम घटा सकती हैं.

अप्रैल 2022 से कोई बदलाव नहीं
सरकारी तेल कंपनियों ने अप्रैल 2022 के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि  तीनों सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में अच्छा-खासा मुनाफा हुआ है. इसमें वित्त वर्ष 2022-23 के मुकाबले करीब 4917% का इजाफा देखने को मिला है. तीसरी तिमाही में भी कंपनियों के प्रॉफिट में लंबी छलांग की उम्मीद की जा रही है. लिहाजा, कंपनियां इस महीने के आखिर तक या अगले महीने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 से 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती करने पर विचार कर रही हैं. 

HPCL को हुआ इतना मुनाफा
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी HPCL को जुलाई-सितंबर तिमाही में 5826.96 करोड़ का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ था. कच्चे तेल की कम कीमत और हायर ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) की वजह से मुनाफे में यह उछाल आया था. जबकि भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने सितंबर-2023 तिमाही में 8244 करोड़ रुपए का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया था. बता दें कि देश को इसी साल लोकसभा चुनाव से गुजरना है. ऐसे में मोदी सरकार जनता को राहत पहुंचाने वाले कुछ फैसले ले सकती है. अमूमन सरकारों को आम जनता का दर्द चुनावी मौसम में ही नजर आता है. 

हरदीप पुरी कर चुके हैं इंकार
वैसे, इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा था कि ईंधन की कीमतों में कटौती का कोई प्रस्ताव नहीं है. मीडिया में इसे लेकर चल रहीं सभी खबरें महज अफवाह हैं. सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है. उन्होंने आगे कहा था कि ईंधन की कीमतों में कटौती को लेकर तेल कंपनियों के साथ कोई चर्चा नहीं हुई है. हम मूल्य निर्धारण के मामले में स्थिर और सकारात्मक भविष्योन्मुखी स्थिति चाहते हैं. पुरी ने यह प्रतिक्रिया उन खबरों पर व्यक्त की थी, जिनमें कहा गया था कि सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 6 से 10 रुपए की कटौती कर सकती है और इसे लेकर उसकी तेल कंपनियों से बात चल रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago