✕

होम / यूटिलिटी / इंश्‍योरेंस से जुड़े लंबित मामलों का जल्‍द हो निपटारा, 1.61 लाख मामले हैं पेंडिंग  

इंश्‍योरेंस से जुड़े लंबित मामलों का जल्‍द हो निपटारा, 1.61 लाख मामले हैं पेंडिंग  

हमारे देश में पॉलिसी से जुड़े उपभोक्‍ताओं के लंबित मुद्दों के कारण लाखों केस पेंडिंग हैं. इनकी संख्‍या 1.61 लाख है जबकि कुल पेंडिंग मामलों की संख्‍या 5 लाख से ज्‍यादा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सरकार ने बुधवार को रेग्‍यूलेटर IRDAI और अन्य हितधारकों के समक्ष बीमा अनुबंधों में पारदर्शिता और नीति शर्तों में लचीलेपन सहित छह प्रमुख मुद्दों को हरी झंडी दिखा दी. सरकार ने ये भी कहा कि सभी लोग उपभोक्‍ताओं से संबंधित लटके मामलो को जल्‍द से जल्‍द निपटाएं. सरकार की ओर से जिन मुद्दों को प्रमुख हितधारकों के साथ उठाया गया उनमें बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को अदालत के बाहर निपटारे के दौरान निर्णय लेने के लिए दी गई शक्तियों की कमी और एजेंट समय पर उपभोक्ताओं के साथ पूरी पॉलिसी दस्तावेज साझा न करने जैसी परेशानियां प्रमुख तौर पर शामिल रही. वर्तमान में, देश भर में कुल उपभोक्ता शिकायतों का पांचवां हिस्सा बीमा क्षेत्र से संबंधित है.


क्‍या बोले उपभोक्‍ता मामलों के सचिव 
उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने मीटिंग के बारे में बताते हुए कहा कि हमने IRDA और अन्य हितधारकों के सामने इन चिंताओं को उठाया है. हमें उम्मीद है कि बीमा कंपनियां स्वेच्छा से इनका समाधान करेंगी. अगर जरूरत पड़ी तो हम नियामक से भी इसे अनिवार्य रूप से लागू करने का अनुरोध करेंगे.  उन्होंने कहा कि अगर उद्योग 8 प्रतिशत ग्रोथ हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए महत्वपूर्ण है कि हम शिकायतों की पेंडेंसी से बचने के लिए बिल्डिंग ब्लॉक्स लगाएं.


पॉलिसी की शर्तों को बनाया जाए आसान 
सचिव ने जोर देकर कहा कि यदि बीमा पॉलिसी के नियमों और शर्तों को सरल, स्पष्ट और समझने योग्य भाषा में बनाया जाए तो उपभोक्ता मामलों में कमी लाई जा सकती है। उन्‍होंने ये भी कहा कि हमें पॉलिसी धारक को इस बात के लिए भी जागरूक करना चाहिए कि वो पॉलिसी को साइन करने से पहले जरूर पढ़े.


कौन-कौन रहा इस मीटिंग में शामिल 
आज हुई इस मीटिंग में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण की प्रमुख निधि खरे, मंत्रालय के साथ-साथ भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के वरिष्ठ अधिकारी, सार्वजनिक और निजी बीमा कंपनियां, उपभोक्ता अदालत आयोग और उपभोक्ता संगठन इस सम्मेलन में उपस्थित रहे. सचिव ने कहा कि आज उपभोक्‍ता अदालतों में पेंडिंग पड़े 5.53 लाख मामलों में से 1.61 लाख मामले आज इंश्‍योरेंस सेक्‍टर से जुड़े हुए हैं. उन्‍होंने कहा कि हम मध्यस्थता के माध्यम से बहुत सारे मुकदमों को सुलझाना चाहते हैं. हालांकि, बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि प्रतिबंध से बंधे हैं और निर्णय लेने के लिए उन्‍हें उचित अधिकार नहीं दिए गए हैं. हम कंपनियों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे उन्हें अधिकार सौंपें ताकि मामलों का समाधान तेजी से हो सके। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अपने प्रतिनिधि को शक्ति सौंपने पर सहमति व्यक्त की है और उम्मीद है कि अन्य कंपनियां भी ऐसा करेंगी, 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

3 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

5 hours ago