✕

होम / यूटिलिटी / Paytm ने शुरू किया Travel Carnival, सस्ती मिलेंगी फ्लाइट के साथ बस और ट्रेन की टिकट!

Paytm ने शुरू किया Travel Carnival, सस्ती मिलेंगी फ्लाइट के साथ बस और ट्रेन की टिकट!

फिनटेक कंपनी Paytm ने Travel Carnival लॉन्च किया है. इसमें यूजर्स को फ्लाइट, ट्रेन और बस की टिकट बुक करने पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेटीएम (Paytm) यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, आगामी फेस्टिव सीजन से पहले फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) ने अपने यूजर्स के लिए ट्रैवल कार्निवाल (Travel Carnival) लॉन्च किया है. इसमें यूजर्स डिस्काउंट के साथ फ्लाइट, ट्रेन और बस की टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा पेटीएम के पार्टनरशिप बैंक के जरिये बुकिंग करने पर अतिरिक्त लाभ भी पा सकते हैं. तो आइए जानते हैं आपको इस ऑफर का लाभ कब तक और कैसे मिलेगा?

इस तारीख तक मिलेगा ऑफर का लाभ
पेटीएम (Paytm) के ट्रैवल कार्निवल (Travel Carnival) में यूजर्स को कम दर पर फ्लाइट टिकट के साथ ट्रेन और बस टिकट भी मिल रही है. यह फेस्टिवल  26 सितंबर 2024 से 5 अक्टूबर तक रहेगा. इसका मतलब है कि यूजर इस बीच तक सस्ती दर पर टिकट बुकिंग कर सकते हैं. पेटीएम के अनुसार फेस्टिव सीजन करीब आ रहा है. इस फस्टिव सीजन कई लोग घर जाने की तो वहीं कई लोग घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं. ऐसे में उनकी यात्रा को किफायती बनाने के लिए पेटीएम ऑफर्स लेकर आया है. इस ऑफर्स में पार्टनरशिप बैंक के साथ यूजर सस्ती दर पर टिकट बुक कर सकते हैं. पेटीएम कार्निवाल का उद्देश्य यूजर को उड़ानों, ट्रेनों और बसों पर बचत की पेशकश करना है.

ट्रैवल कार्निवल में मिल रहा इतना डिस्काउंट
1. पेटीएम के ट्रैवल कार्निवल में यूजर फ्लाइट टिकट पर 5,000 रुपये तक बचा सकता है.
2. वहीं बस और ट्रेन की टिकट पर 25 प्रतिशत तक का ऑफ मिल रहा है.
3. पेटीएम ने फ्री कैंसिलेशन की सविधा भी दी है. इसका मतलब है कि फ्लाइट, ट्रेन और बस टिकट को कैंसिल करवाने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा.
4. पेटीएम ने अपने बैंक पार्टनरशिप के साथ भी कई ऑफर लाया है. ICICI Bank, RBL Bank, Bank of Baroda, और AU Small Finance Bank के माध्यम से टिकट बुक करने पर यूजर को अतिरिक्त लाभ मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-छठ पूजा और दिवाली पर अतिरिक्त कोच के साथ चलेंगी 6 हजार स्पेशल ट्रेन, लाखों यात्रियों को होगा लाभ!

ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
यूजर अतिरिक्त लाभ पाने के लिए प्रोमोकोड का इस्तेमाल कर सकते हैं. पेटीएम डॉमेस्टिक फ्लाइट पर 15 प्रतिशत और इंटरनेशनल फ्लाइट पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है. वहीं, पेटीएम यूजर प्रोमोकोड जैसे-ICICI Bank के लिए “ICICICC", RBL Bank के लिए "FLYRBL", Bank of Baroda के लिए "BOBSALE" और AU Small Finance Bank के लिए "AUSALE" का इस्तेमाल करते डिस्काउंट ले सकते हैं


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago