✕

होम / यूटिलिटी / Parcel Scam पर लगेगी लगाम, Microsoft के साथ मिलकर काम कर रही सरकार  

Parcel Scam पर लगेगी लगाम, Microsoft के साथ मिलकर काम कर रही सरकार  

Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) और टेलीकॉम डिपार्टमेंट मिलकर ऐसे कॉल्स को ब्लॉक कर रहे हैं, जो भारत के बाहर से आ रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहा है. भारत में अलग अलग तरह के स्कैम सामने आ रहे हैं, जिनके जरिए लोगों के साथ ठगी हो रही है. वहीं, अब पार्सल स्कैम नाम से एक नया स्कैम सामने आया है, जिसमें ठग सीबीआई (Central Bureau of Investigation) या एनसीबी (Narcotics Control Bureau) के सीनियर अधिकारी बनकर लोगों को कॉल कर फंसाने का काम कर रहे हैं. ऐसे में अब सरकार भी सख्त हो गई है. सरकार माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के साथ मिलकर इन कॉल्स को ब्लॉक करने की योजना बना रही है, तो चलिए जानते हैं क्या सरकार की पूरी योजना और इससे पार्सल स्कैम पर रोक कैसे लगेगी?

I4C इनके साथ कर रहा काम
Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) और टेलीकॉम विभाग मिलकर विदेशों से आने वाली फर्जी कॉलों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं. ये कॉल करने वाले खुद को अक्सर NCB (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो), CBI (केंद्रीय जांच ब्यूरो) या ऐसे ही दूसरे सरकारी विभागों के अधिकारी बताते हैं. इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि ठग सरकारी विभागों के फर्जी लोगो का इस्तेमाल न कर सकें. ठग अक्सर लोगों को फंसाने के लिए सरकारी विभाग का नाम लेकर भरोसा दिलाने की कोशिश करते हैं.

माइक्रोसॉफ्ट को भेजी 1,500 Skype ID 
भारत सरकार का भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (Indian Cyber Crime Coordination Centre(आई4सी)) माइक्रसॉफ्ट के साथ मिलकर स्कैमर्स द्वारा सरकारी अधिकारियो के नाम का गलत इस्तेमाल रोकने की कोशिशों में काम कर रहा है. जानकारी के अनुसार आई4सी को ऐसे बहुत से मामले देखने को मिले हैं, जिनमें कॉलर ने खुद को पुलिस या लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी से होना बताया है. डिजिटल हाउस अरेस्ट के साथ पैसों की ठगी को अंजाम दिया गया. इन विक्टिम को भारत के ही नंबर से नॉर्मल कॉल किया जाता है, लेकिन कॉल स्पूफिंग का इस्तेमाल करके उन्हें ऐसा लगता है कि कॉल CBI, RBI, NIA या बैंक से आ रही है. हजारों फर्जी स्काइप आईडी बनाई गई हैं जो भारतीय सरकारी विभागों की तरह दिखती हैं. आई4सी ने माइक्रोसॉफ्ट को 1,500 Skype ID की सूचना दी है.

इसे भी पढ़ें-NTPC ने जारी किया Q4 का रिजल्ट, प्रॉफिट में हुआ 33% इजाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

पार्सल स्कैम क्या है?
पार्सल स्कैम की शुरुआत एक फोन कॉल के साथ होती है. स्कैमर विक्टिम को भारत के ही नंबर से कॉल करते हैं. इसके बाद स्कैमर विक्टिम को झूठ बोलता है कि पुलिस या लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी से बात कर रहा है. विक्टिम को कहा जाता है कि उसके नाम पर एक पार्सल मिला है, जिसमें कि ड्रग्स, फेक पासपोर्ट जैसी चीजें बरामद हुई हैं. इसके बाद विक्टिम को डराकर मामला शांत करने के लिए पैसों की डिमांड की जाती है. इस तरह के कई मामलों ने स्कैमर ने विक्टिम को वीडियो कॉल पर पेमेंट होने तक लाइन पर रख डिजिटल अरेस्ट भी किया. 

विभाग ने की अपील
आई4सी विभाग ने लोगों से सतर्क रहने ने अपील की है. किसी भी तरह की संदिग्ध कॉल या मैसेज को लेकर साइबर क्राइब वेबसाइट पर सूचना देने को कहा गया है. ये सूचना 'संदिग्ध जानकारी' सेक्शन में की जा सकती है. इसके अलावा लोग उसी वेबसाइट के 'संदिग्ध डेटा रिपोजिटरी' सेक्शन में जाकर फोन नंबरों की सच्चाई भी पता कर सकते हैं.'


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago