✕

होम / यूटिलिटी / एयर इंडिया के साथ काम करने का सुनहरा मौका, बस होनी चाहिए ये डिग्री

एयर इंडिया के साथ काम करने का सुनहरा मौका, बस होनी चाहिए ये डिग्री

बीते कुछ वक्त से एयर इंडिया की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है. उसकी परफॉरमेंस पहले से बेहतर हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

छंटनी खबरों के बीच टाटा ग्रुप (Tata Group) से एक अच्छी खबर आई है. एयर इंडिया (Air India) के लिए टाटा ग्रुप बंपर भर्ती करने जा रहा है. यदि आप एयर इंडिया के साथ काम करना चाहते हैं, तो आपके पास MBA की डिग्री और 0-3 साल का अनुभव होना चाहिए. हालांकि, फ्रेशर्स के लिए भी आवेदन करने का मौका है. आवेदन की अंतिम तारीख 20 सितंबर है. 

इन वर्टिकल्‍स के लिए ज़रूरत
एयर इंडिया को तमाम वर्टिकल के लिए योग्‍य पेशेवरों की जरूरत है. इन वर्टिकल्‍स में कमर्शियल, कस्टमर एक्सपीरियंस, इंजीनियरिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्सेज, टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट शामिल हैं. इसके लिए अभ्‍यर्थियों का MBA होना जरूरी है. आवेदन https://content.airindia.in/careers/currentopenings/12 पर जाकर ऑनलाइन भी किया जा सकता है. बता दें कि एयर इंडिया को खरीदने के बाद से टाटा ग्रुप लगातार एयरलाइन के मानव संसाधन को मजबूत करने में लगा है. हाल में उसने पायलट और केबिन क्रू के लिए वैकेंसी निकाली थीं और अब मैनेजमेंट पोस्ट के लिए जगह निकली हैं.

एयरलाइन की सुधर रही स्थिति
बीते कुछ वक्त से एयर इंडिया की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है. उसकी परफॉरमेंस भी पहले से बेहतर हो गई है. एयरलाइन की फ्लाइट्स समय से पहुंच रही हैं, यात्रियों की सुविधा का भी ज्यादा ध्यान रखा जा रहा है. गौरतलब है कि टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने 8 अक्टूबर, 2021 को एयर इंडिया के अधिग्रहण की बोली 18,000 करोड़ रुपए में जीत ली थी.

विमानों के बेड़े में होगा इजाफा 
इंडिगो जैसी एयरलाइन को कड़ी टक्कर देने के लिए टाटा समूह ने कमर कस ली है. समूह की योजना एयर इंडिया के विमानों के बेड़े में ज़बरदस्त इजाफा करने की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया के लिए 200 नए विमान खरीदे जा सकते हैं. इसमें करीब छह बोइंग, 25 एयरबस A 320 निओ सहित छोटे आकार के विमान शामिल हैं. इतना ही नहीं, छुट्टियों के सीजन में बढ़ने वाली डिमांड को ध्यान में रखते हुए किराए पर विमान लेना भी टाटा की योजना का हिस्सा है. इसके तहत बोइंग 777 विमानों को अमेरिका की डेल्टा एयरलाइन से लीज पर लिया जा सकता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

16 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

16 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

17 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

19 hours ago