✕

होम / यूटिलिटी / पहले कोरोना तो अब इस परेशानी के कारण फिर ऑनलाइन हुई क्लास, डीएम ने दिया आदेश

पहले कोरोना तो अब इस परेशानी के कारण फिर ऑनलाइन हुई क्लास, डीएम ने दिया आदेश

ये आदेश दिल्‍ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण दिया गया है. क्‍योंकि स्‍कूली स्‍टूडेंट्स को सुबह के वक्‍त निकलना पड़ता है उस वक्‍त प्रदूषण का स्‍तर और भी ज्‍यादा होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दो साल के लंबे कोरोना काल में स्‍कूली स्‍टूडेंट को घर से ऑनलाइन पढ़ाई करनी पड़ी थी. लेकिन एक बार फिर नोएडा प्रशासन ने पहली से लेकर आठवीं तक के स्‍टूडेंट को ऑनलाइन क्‍लास लेने के आदेश जारी कर दिए हैं. ये आदेश दिल्‍ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण दिया गया है. क्‍योंकि स्‍कूली स्‍टूडेंट्स को सुबह के वक्‍त निकलना पड़ता है उस वक्‍त प्रदूषण का स्‍तर और भी ज्‍यादा होता है. ऐसे में बच्‍चों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने ये निर्णय लिया है. ऐसे में पहली से लेकर आठवीं तक के स्‍कूलों को आठ नवंबर तक के लिए ऑनलाइन कर दिया गया है. हालात नहीं सुधरे तो और इस समयावधि को और बढ़ाया जा सकता है.


क्‍या कहा गया है डीएम के आदेश में
जिला विद्यालय निरीक्षक डा धर्मवीर सिंह की ओर से जारी इस आदेश में कहा गया है कि कार्यालय की ओर से जारी किए गए इस आदेश में कहा गया है कि एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के कारण जिले में संचालित सभी बोर्ड के स्‍कूलों की कक्षा पहली से लेकर कक्षा आठवीं तक की क्‍लासों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन किया जाए. इस आदेश में ये भी कहा गया है कि जहां तक संभव हो विद्यालय 9वीं से 12वी तक की कक्षाओं को भी ऑनलाइन करने का प्रयास करें 9.वी से 12 वीं तक के लिए विकल्‍प स्‍कूलों के पास छोड़ा है. हालांकि उनसे अपील की गई है कि हो सके तो ज्‍यादा से ज्‍यादा क्‍लासों को ऑनलाइन किया जाए.


 
दिल्‍ली में भी ऑनलाइन करने के दिए गए आदेश
वहीं प्रदूषण को देखते हुए दिल्‍ली सरकार ने सभी प्राइमरी क्‍लासों को ऑनलाइन करने का आदेश दिया है. दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये जानकारी देते हुए कहा कि दिल्‍ली के प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने ये निर्णय लिया है. जिसमें छोटी कक्षाओं को बंद करने का निर्णय लिया गया है.

दिल्‍ली- एनसीआर में प्रदूषण बना रहा है नए रिकॉर्ड
दिल्‍ली-एनसीआर में प्रदूषण हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है.दिल्‍ली- एनसीआर में प्रदूषण का आंकड़ा हर रोल वेरी पूअर कंडीशन में सामने आ रहा है. दिल्‍ली के एक्‍यूआई की अगर बात करें तो शनिवार को राजधानी दिल्‍ली में आज सुबह धीरपुर का एक्‍यूआई लेवल 534 रिकॉर्ड किया गया थार. इसी तरह 529 नोएडा में जबकि 478 गुरूग्राम में रिकॉर्ड किया गया था.जो कि प्रदूषण के मानकों में सीवीयर कंडीशन कहलाती है.
    

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

9 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

10 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

13 hours ago