होम / यूटिलिटी / NSE ने इन कंपनियों के खिलाफ किया निवेशकों को आगाह, कहा- न लगाएं किसी भी स्कीम में पैसा
NSE ने इन कंपनियों के खिलाफ किया निवेशकों को आगाह, कहा- न लगाएं किसी भी स्कीम में पैसा
एनएसई ने एक बयान जारी करते हुए आम जनता से कहा है कि अगर इन कंपनियों/व्यक्तियों द्वारा जारी की गई किसी भी स्कीम में पैसा लगाया तो उसके जिम्मेदार वे स्वंय होंगे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्लीः नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने निवेशकों को देश में कार्यरत कंपनियों/व्यक्तियों के खिलाफ आगाह किया है. एनएसई ने एक बयान जारी करते हुए आम जनता से कहा है कि अगर इन कंपनियों/व्यक्तियों द्वारा जारी की गई किसी भी स्कीम में पैसा लगाया तो उसके जिम्मेदार वे स्वंय होंगे.
एनएसई दो अलग-अलग सर्कुलर जारी करते हुए ये चेतावनी जारी की है. पहले सर्कुलर में एक्सचेंज ने कहा है कि उसके ध्यान में लाया गया है कि एक कंपनी जिसका नाम RDQ Tradingswala Technologies Limited है और इससे जुड़े व्यक्ति स्वपन नायक जनता से एश्योर्ड गारंटी रिटर्न स्कीम के नाम पर फंड कलेक्ट कर रहे हैं. ये कंपनी या फिर व्यक्ति एक्सचेंज में रजिस्टर्ड नहीं हैं. हालांकि वो RDQ Stock Broking Private Limited और इसके निदेशक स्वर्णेंदू जाना के साथ काम करते हैं जो स्टॉक एक्सचेंज में रजिस्टर्ड है.
इन दो कंपनियों के लिए भी किया आगाह
इसी तरह एक्सचेंज ने LFS BROKING & PMS SERVICES और MOL COMMODITIES भी जनता से एश्योर्ड गारंटी रिटर्न स्कीम के नाम पर फंड कलेक्ट कर रहे हैं. ये कंपनी या फिर व्यक्ति एक्सचेंज में रजिस्टर्ड नहीं हैं. सैयद जियाजुर रहमान, जो एक पंजीकृत व्यापारिक सदस्य "एलएफएस ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड" के निदेशक हैं. निवेशकों को सावधान किया जाता है और सलाह दी जाती है कि वे शेयर बाजार में सांकेतिक/आश्वासित/गारंटीकृत रिटर्न की पेशकश करने वाली इन या किसी अन्य संस्थाओं द्वारा पेश की गई किसी भी योजना/उत्पाद की सदस्यता न लें क्योंकि यह कानून द्वारा निषिद्ध है.
किया निवेशकों को सावधान
NSE ने कहा है कि निवेशकों को सावधान किया जाता है और सलाह दी जाती है कि वे शेयर बाजार में सांकेतिक/आश्वासित/गारंटीकृत रिटर्न की पेशकश करने वाले इन या किसी संस्था/व्यक्तियों द्वारा पेश की गई किसी भी योजना/उत्पाद की सदस्यता न लें क्योंकि यह कानून द्वारा निषिद्ध है.
VIDEO: इस बैंक ने पेश की स्पेशल FD स्कीम,अब मिलेगा ज्यादा ब्याज; जानें नियम-शर्तें
टैग्स