होम / यूटिलिटी / 18 सितंबर को लॉन्च होगी NPS-Vatsalya स्कीम, जानिए किसे और कैसे मिलेगा फायदा

18 सितंबर को लॉन्च होगी NPS-Vatsalya स्कीम, जानिए किसे और कैसे मिलेगा फायदा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 18 सितंबर, 2024 को एनपीएस वात्सल्य योजना (NPS-Vatsalya scheme) का शुभारंभ करेंगी, जिसमें स्कूली बच्चे भी भाग लेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट पेश करते हुए एनपीएस वात्सल्य स्कीम (NPS Vatsalya Scheme) को लाने का एलान किया था. और अब उस एलान को धरातल पर उतारते हुए 18 सितंबर 2024 को वित्त मंत्री इस योजना को लॉन्च करने जा रही हैं. एनपीएस वात्सल्य स्कीम में सब्सक्राइब करने के लिए इसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया जाएगा. इसके अलावा स्कीम से जुड़े डिटेल्स जारी की जाएंगी साथ में योजना में जुड़ने वाले नाबालिग सब्सक्राइबर्स (Minor Subscribers) को पर्मांनेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (Permanent Retirement Account Number) भी वित्त मंत्री सौपेंगी.   

क्या है एनपीएस वातसल्य स्कीम?

एनपीएस वात्सल्य स्कीम के तहत माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए पेंशन खाते में निवेश करके बचत कर सकेंगे जिससे लंबी अवधि में उनके लिए बड़ा कॉरपस तैयार किया जा सके. एनपीएस वात्सल्य फ्लेक्सिबल कंट्रीब्यूशन (Flexible Contributions) और निवेश का विकल्प (Investment Option) प्रदान करता है, जिससे माता-पिता बच्चे के नाम पर सालाना 1,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं जिससे यह सभी आर्थिक पृष्ठभूमि वाले परिवारों के लिए सुलभ हो सके.

युवाओं के लिए तैयार की गई है योजना

दरअसल एनपीएस-वात्सल्य योजना खासतौर से युवाओं के लिए तैयार की गई है. ये योजना मौजूदा एनपीएस का ही एक प्रकार है, इस योजना के तहत माता-पिता और अभिभावक अपने बच्चों के लिए एनपीएस खाता खोल सकते हैं. माता-पिता सिर्फ 500 रुपए महीने या 6,000 रुपए सालाना से इस योजना की शुरुआत कर सकते हैं. यानी बच्चे के 18 साल के होने तक हर महीने या साल में एक निश्चित राशि का योगदान कर सकते हैं. इस योजना से माता-पिता या अभिभावकों के लिए अपने बच्चों के लिए करियर और पेंशन की योजना बनाना मुमकिन हो सकेगा.

एक बच्चे के लिए सिर्फ एक ही खाता खुलेगा

राष्ट्रीय पेंशन योजना खोलने के लिए अब तक 18 से 70 साल के बीच उम्र होना जरूरी थी लेकिन एनपीएस वात्सल्य योजना में अब 18 साल से कम उम्र वालों का भी खाता खाता खोला जा सकता है. इस योजना में एक बच्चे के लिए सिर्फ एक ही खाता खुलेगा. जब तक बच्चा 19 साल का नहीं हो जाता तब कर उसके माता-पिता या अभिभावक इसका संचालन करेंगे. जब बच्चा 18 साल का हो जाएगा वात्सल्य खाता उसको ट्रांसफर हो जाएगा. जिसके बाद वो खुद इस खाते का संचालन कर सकेगा.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

27-June-2026

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

14 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

14 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

16 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

15 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

19 hours ago