✕

होम / यूटिलिटी / अब घर बैठे तुरंत मिलेगा PAN कार्ड! ऐसे करें डाउनलोड

अब घर बैठे तुरंत मिलेगा PAN कार्ड! ऐसे करें डाउनलोड

आपको तुरंत पैन कार्ड चाहिए, तो e-PAN कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. पैन डिटेल्स अपडेट होने के बाद कार्ड 15 दिनों में आपके घर भेज दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप पैन कार्ड (PAN कार्ड) बनवाना है या आपके पास पहले से ही पैन कार्ड है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, आय कर विभाग (Income Tax Department) ने एक नए प्लान पर काम किया है, जिसमें लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें तुरंत e-PAN कार्ड उपलब्ध कराया जा रहा है. इतना ही नहीं यूजर्स ऑनलाइन पोर्टल पर खुद पैन कार्ड डाउनलोड करने के साथ अपने पैन कार्ड में करेक्शन भी आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है. तो आइए जानते हैं करेक्शन करने से लेकर e-PAN डाउनलोड करने के लिए आपको क्या करना है?

NSDL और UTIITSL पोर्टल पर मिलेगी ई पैन कार्ड की सुविधा

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक नए प्लान पर काम किया है, जिसमें लोगों की सुविधा को e-PAN कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी जा रही है. यूजर्स NSDL और UTIITSL पोर्टल पर जाकर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. 
 
एनएसडीएल से ऐसे करें e-PAN डाउनलोड
1. NSDL पोर्टल का इस्तेमाल करके भी आप e-PAN डाउनलोड कर सकते हैं. सबसे पहले आपको पोर्टल लिंक पर जाना होगा.
2. यहां आपको दो ऑप्शन नजर आएंगे, इसमें एक PAN होगा जबकि दूसरा Acknowledgement Number होगा.
3. यहीं पर आपको पैन, आधार नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा दर्ज करना होगा.
4. इंस्ट्रक्शन को ध्यान से पढें, नीचे एक्सेप्टेंस बॉक्स पर टिक करें और अंत में सब्मिट पर क्लिक कर दें.
5. यहीं पर आपको e-PAN PDF पॉप-अप नजर आ जाएगा.

इसे भी पढ़ें- Bajaj Housing Finance IPO के प्राइस बैंड की घोषणा, इस तारीख से शुरू होगी बोली...

UTIITSL पोर्टल से करें डाउनलोड
1. सबसे पहले आपको UTIITSL को पोर्टल पर जाना होगा.
2. यहां पर आपको डेट ऑफ बर्थ, पैन नंबर और कैप्चा दर्ज करना होगा.
3. सब्मिट करने के बाद अगला पेज ओपन हो जाएगा.
4. एक बार क्रेडेंशियल वेरिफाई होने के बाद आपके नंबर पर लिंक भेज दिया जाएगा. यहां पर जाकर आप प्रोसेस फॉलो कर सकते हैं.
5. लिंक पर जाने के बाद वेरिफिकेशन पूरी करनी होगी और आपके पास e-PAN आ जाएगा.

करेक्शन के लिए भी कर सकते हैं आवेदन
एड्रेस, नाम में बदलाव होने की स्थिति में भी आप ऑनलाइन पोर्टल पर जा सकते हैं. यहां जाने के बाद आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. पैन डिटेल्स 15 दिनों के अंदर अपडेट हो जाएगी. एक बार रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने के बाद पैन कार्ड घर के लिए डिस्पैच कर दिया जाएगा.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago