✕

होम / यूटिलिटी / अब पीएफ से एक बार में निकाल सकेंगे इतने लाख रुपये, सरकार ने बढ़ाई लिमिट

अब पीएफ से एक बार में निकाल सकेंगे इतने लाख रुपये, सरकार ने बढ़ाई लिमिट

अब तक ईपीएफओ (EPFO) में जमा रुपये निकालने की लिमिट 50 हजार रुपए तक की ही थी, लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाने का फैसला लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी पीएफ से पैसा निकालने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर आई है. दरअसल, सरकार ने  पर्सनल जरूरतों के लिए आपके PF में जमा राशि को निकालने की लिमिट बढ़ा दी है. तो चलिए जानते हैं अब आप अपने पीएफ खाते से कितने रुपये निकाल सकते हैं?

अब पीएफ खाते से निकाल सकते हैं 1 लाख रुपये 

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी दी है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के ग्राहक अब पर्सनल जरूरतों के लिए अपने खातों से एक बार में 1 लाख रुपये तक निकाल सकते हैं, जो कि 50,000 रुपये की पिछली सीमा से अधिक है.

ईपीएफओ के संचालन में हुए कई बदलाव 

श्रम मंत्रालय ने ईपीएफओ के संचालन में कई बदलाव लागू किए हैं, जिसमें लचीलापन और जवाबदेही बढ़ाने, ग्राहकों के लिए असुविधाओं को कम करने के लिए एक नया डिजिटल ढांचा और अद्यतन दिशानिर्देश शामिल हैं. इसके अलावा नए कर्मचारी, जिन्होंने अपनी वर्तमान नौकरी में अभी छह महीने पूरे नहीं किए हैं, वे अब धन निकालने के पात्र हैं, जोकि पिछली सीमा से अलग है.

इन खर्चों के लिए लोगों को पड़ती है पीएफ की जरूरत

मंडाविया ने कहा कि लोग अक्सर शादी और चिकित्सा उपचार आदि जैसे खर्चों को पूरा करने के लिए अपनी ईपीएफओ बचत का सहारा लेते हैं. हमने निकासी की सीमा को एक बार में 1 लाख रुपए तक बढ़ा दिया है. नई निकासी सीमा इसलिए बढ़ाई गई क्योंकि खर्च में बदलाव के कारण पिछली सीमा पुरानी हो गई थी, और लोगों की जरुरत के हिसाब से 50 हजार की रकम कम पड़ रही थी

8.25 प्रतिशत निर्धारित की गई ईपीएफओ की बचत ब्याज दर

प्रोविडेंट फंड संगठित क्षेत्र में 10 मिलियन से अधिक कर्मचारियों को रिटायरमेंट आय प्रदान करते हैं और अक्सर कई श्रमिकों के लिए जीवन भर की बचत का प्राथमिक स्रोत होते हैं. ईपीएफओ की बचत ब्याज दर, जो वित्त वर्ष 24 के लिए 8.25 प्रतिशत निर्धारित की गई है, वेतनभोगी मध्यम वर्ग द्वारा बारीकी से निगरानी की जाने वाली एक प्रमुख बेंचमार्क है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago