✕

होम / यूटिलिटी / इन क्रेडिट कार्ड्स वालों को तोहफा! अब इतने रुपये तक Free में कर सकते हैं UPI ट्रांजैक्‍शन

इन क्रेडिट कार्ड्स वालों को तोहफा! अब इतने रुपये तक Free में कर सकते हैं UPI ट्रांजैक्‍शन

आपके पास भी RuPay Credit Card है तो आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. जानें फ्री ट्रांजैक्शन के लिए क्या लिमिट तय की गई है?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: क्या आपके पास भी RuPay क्रेडिट कार्ड है? यदि हां, तो खुश हो जाइए, क्योंकि UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के जरिए ट्रांजैक्शन करने पर आपको चार्ज नहीं देना होगा. NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के निर्देशों के अंतर्गत यदि कोई RuPay क्रेडिट कार्ड धारक UPI के जरिए 2000 रुपये तक पेमेंट करता है तो उसे कोई चार्ज नहीं देना होगा.

माना जाएगा कस्टमर की मंजूरी
गौरतलब है कि सभी बड़े बैंक पिछले चार साल से RuPay क्रेडिट कार्ड अपने कॉमर्शियल और रिटेल सेगमेंट्स में जारी कर रहे हैं. NPCI ने अपने सर्कुलर में कहा, "सभी ट्रांजैक्‍शन पर क्रेडिट कार्ड को इनेबल करने के लिए ऐप्स पर क्रेडिट कार्ड ऑन-बोर्डिंग के दौरान UPI पिन सेटिंग प्रॉसेस को कस्‍टमर की मंजूरी माना जाएगा. इंटरनेशनल ट्रांजैक्‍शन के लिए मौजूदा प्रॉसेस क्रेडिट कॉर्ड पर भी लागू रहेगा."

रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर ने भी कहा था
रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर ने पहले ही कहा था कि UPI से क्रेडिट कार्ड को लिंक करने का मूल मकसद ग्राहकों को पेमेंट करने के लिए ज्यादा से ज्यादा ऑप्शन देना था. NPCI का सर्कुलर रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के बयान आधार पर ही जारी हुआ है और फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट 2000 रुपये फिक्स की है,

कुछ दिन पहले ही UPI नेटवर्क से जोड़ा गया RuPay क्रेडिट कार्ड
कुछ दिन पहले ही ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रूपे क्रेडिट कार्ड को UPI नेटवर्क पर लॉन्च किया. गौरतलब है कि इससे पहले UPI नेटवर्क से सिर्फ डेबिट कार्ड और बैंक अकाउंट ही लिंक होता था. इस नेटवर्क से क्रेडिट कार्ड को लिंक नहीं किया जा सकता था, लेकिन यदि आपके पास भी RuPay Credit Card है तो आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

गूगल पे (Google Pay) से RuPay क्रेडिट कार्ड को जोड़ने का तरीका
- आपको सबसे पहले अपने कार्ड को UPI ऐप से लिंक करना होगा.
- इसके लिए आप पहले ऐप ओपन करें और पेमेंट मेथड पर क्लिक करें.
- उसके बाद अपना कार्ड जोड़ने के लिए 'क्रेडिट या डेबिट कार्ड' जोड़ें पर क्लिक करें.
- उसके बाद अपना कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट, CVV नंबर और बिलिंग एड्रेस ऐड करें.
- इस प्रकिया को पूरा करने के बाद टर्म एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करें.
- उसके बाद एक्टिवेट बटन दबाएं.
- इसके लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा, उसे डाल दें.
- OTP डालने के बाद आप क्रेडिट कार्ड के जरिए UPI पेमेंट कर सकते हैं.

UPI से कितना हुआ लेनदेन
आपको बता दें कि अगस्त में सिर्फ UPI के जरिए 10.72 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था. वहीं, जुलाई में UPI के जरिए कुल पेमेंट 10.63 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था. यह आंकड़ा NPCI ने जारी किया है.

VIDEO : तेल पर बोलते हुए घी पर निशाना साध गए बाबा रामदेव, जानिए क्या कहा?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

14 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

14 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

17 hours ago