✕

होम / यूटिलिटी / अब महंगाई से जल्द मिलेगी राहत, सरकार एक बार फिर बेचेगी इस ब्रैंड का आटा, चावल और दाल!

अब महंगाई से जल्द मिलेगी राहत, सरकार एक बार फिर बेचेगी इस ब्रैंड का आटा, चावल और दाल!

आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने बाजार भाव से कम कीमत पर आटा, दाल और चावल बेचेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इस त्योहारी सीजन में देश की आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. दरअसल, सरकार भारत ब्रैंड के तहत दाल, चावल और आटा की बिक्री फिर से शुरू करने की तैयारी में है. इस काम की शुरुआत सरकार इसी महीने से कर सकती है. बता दें, पिछले साल भी महंगाई की मार से लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने बाजार भाव से कम कीमत पर आटा, दाल और चावल बेचना शुरू किया था. अब जनता की जरूरत और महंगाई को देखते हुए ये काम फिर से शुरू करने जा रही है. तो चलिए जानते हैं क्या है सरकार की पूरी योजना?

यहां मिलेगा भारत ब्रैंड का आटा, चावल और दाल
सरकार पहले सिर्फ केंद्रीय भंडार और मोबाइल वैन के माध्यम से ‘भारत आटा’ और ‘भारत चावल’ की बिक्री कर रही थी, बाद में इसे कई अन्य सरकारी और प्राइवेट किराना स्टोर पर उपलब्ध कराया गया, लेकिन जून में इनकी बिक्री बंद कर दी गई. वहीं, अब लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए सरकार फिर से भारत ब्रैंड का आटा, चावल और दाल उपलब्ध कराएगी.

इतनी बढ़ गई खाद्य महंगा
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में सब्जियों और फलों की कीमतों में वृद्धि ने खुदरा मुद्रास्फीति दर को थोड़ा बढ़ाकर 3.7 प्रतिशत कर दिया. जुलाई में यह दर 3.6 प्रतिशत थी. वहीं, सब्जियों की मुद्रास्फीति जुलाई में 6.8 प्रतिशत के मुकाबले अगस्त में 10 प्रतिशत से अधिक हो गई. इसी तरह, फलों की मुद्रास्फीति इस अवधि के दौरान 3.5 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर 6 प्रतिशत से अधिक हो गई.

यह हो सकती है संभावित कीमत

जानकारी के अनुसार, लोगों को आटे का 10 किलो का बैग 275 रुपये से 300 रुपये और चावल का 10 किलो का बैग 295 से 320 रुपये के बीच मिल सकता है. वहीं, चना दाल 60 से 70 रुपये किलो बेचे जाने की बात कही जा रही है. मूंग दाल को 107 रुपये और मसूर दाल को 89 रुपये प्रति किलो के अधिकतम खुदरा मूल्य के साथ बेचे जाने की संभावना है. इसी  तरह चावल और दूसरी दालें भी लोगों को बाजार भाव से कम कीमत पर मिलेगी.

इसे भी पढ़ें-RBI के इस फैसले से चमके बंधन बैंक के सितारे, शेयरों में आई जबरदस्त उछाल!
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago